बिहार में इन दिनों हत्या का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। अपराध का आलम ये है कि अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देकर घर में घुसकर ह’त्या को अंजाम दे रही है। और पुलिस तमाशबीन बनी रहती है। वहीं इन दिनों अपराधी कारोबारी को अपना निशाना बना रहे है। जिसको लेकर बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने महागठबंधन पर सवालिया निशाना साधा है। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अपराध की घटनाओं से पूरा बिहार कराह रहा है लेकिन मुख्यमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं है। बेगूसराय में नाबालिग लड़की को सरेआम निर्वस्त्र किया गया। मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों की ह’त्या कर दी गई, यह सब बता रहा है कि पूरा बिहार अराजकता की गोद में समा चुका है। यहां की सरकार पंगु हो चुकी है और उन्हें शासन में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
आगे तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में ह’त्याओं का दौर चल रहा है पूरे राज्य में अपराधी हर दिन लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। पटना, भागलपुर, सीतामढ़ी में कारोबारी की सरेआम ह’त्या कर दी गई। पर मुख्यमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं है। चाचा-भतीजा की सरकार पूरी तरह से पंगु हो चुकी है और अब उसे शासन में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा” आज से, तीन राज्यों की यात्रा करेंगे VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी




















