• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

ओबीसी पहचान पर खतरा पैदा कर रहा इंडी अलायंस, पिछड़ों को बांट रही कांग्रेस, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे: नरेंद्र मोदी

November 11, 2024
Baramati plane crash site, Maharashtra breaking news visual, Ajit Pawar file photo, leaders reaction on plane crash

अजीत पवार के निधन पर सीएम नीतीश समेत बिहार के NDA नेताओं ने जताया दुःख..

January 28, 2026
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, Shocked हुए फैंस

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, Shocked हुए फैंस

January 28, 2026
Ajit Pawar plane crash site image, Baramati aircraft wreckage photo, Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar tribute image, helicopter and emergency response at crash scene image

अजित पवार का निधन: पीएम मोदी, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

January 28, 2026
UGC new rules protest image, Manan Kumar Mishra Rajya Sabha speech, Delhi students protest UGC headquarters, UP students opposing UGC regulations

UGC नियमों पर बिहार में भी सियासी भूचाल: बीजेपी सांसद मनन मिश्रा ने उठाए सवाल.. दिल्ली से यूपी तक उग्र विरोध

January 28, 2026
Ajit Pawar plane accident Baramati, Baramati airport crash scene, Maharashtra deputy CM aircraft accident, Ajit Pawar hospital Baramati

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन.. बारामती प्लेन क्रैश में गई जान

January 28, 2026
Budget Session 2026 in Parliament, President Address Parliament India, Union Budget 2026-27 Presentation, Lok Sabha Rajya Sabha Session, Economic Survey India

आज से संसद का बजट सत्र शुरू.. 1 फरवरी को पेश होगा बजट, विपक्ष ने तय किए मुद्दे

January 28, 2026
Ajit Pawar plane accident Baramati, Baramati airport crash scene, Maharashtra deputy CM aircraft accident, Ajit Pawar hospital Baramati

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान क्रैश.. बारामती में बड़ा हादसा

January 28, 2026
पटना में प्रशासनिक सख्ती का डबल एक्शन.. राशन व्यवस्था से लेकर खेती-किसान तक डीएम का बड़ा मैसेज

पटना में प्रशासनिक सख्ती का डबल एक्शन.. राशन व्यवस्था से लेकर खेती-किसान तक डीएम का बड़ा मैसेज

January 28, 2026
थावे दुर्गा मंदिर गोपालगंज, थावे मंदिर पुलिस खुलासा, एसपी विनय तिवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस, थावे दुर्गा मंदिर आभूषण बरामदगी, गोपालगंज पुलिस कार्रवाई

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का खुलासा.. पुलिस की बड़ी कार्रवाई में सभी आभूषण और कीमती सामन बरामद

January 28, 2026
NEET छात्रा मौत मामला बिहार, विजय कुमार सिन्हा जहानाबाद दौरा, छात्रा की मां का दर्द, Bihar NEET Student Case, Deputy CM Bihar News

NEET छात्रा मौत मामला: जहानाबाद में फूट पड़ा मां का दर्द, विजय सिन्हा बोले-‘यह बिहार की अस्मिता का सवाल है’

January 27, 2026
UGC Equity Regulations 2026 controversy, JDU reaction on UGC rules, Tej Pratap Yadav supports equity law, NDA internal disagreement on education policy

UGC Equity Regulations 2026 पर सियासी भूचाल.. NDA में मतभेद, JDU की चेतावनी और तेज प्रताप यादव का खुला समर्थन

January 27, 2026
बिहार नेताओं की सुरक्षा, गिरिराज सिंह वाई प्लस सुरक्षा, तेजस्वी यादव सुरक्षा अपडेट, बिहार गृह विभाग फैसला

बिहार की सियासत में सुरक्षा का बड़ा फेरबदल.. किस नेता की बढ़ी ताकत, किसका घटा काफिला?

January 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, January 28, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

ओबीसी पहचान पर खतरा पैदा कर रहा इंडी अलायंस, पिछड़ों को बांट रही कांग्रेस, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे: नरेंद्र मोदी

by
November 11, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए “रोटी-बेटी-माटी” के नारे के साथ कहा कि झारखंड में भाजपा की प्रचंड आंधी चल रही है। उन्होंने कहा, भाजपा का एक ही लक्ष्य है। हमने झारखंड को बनाया है और हम ही इसे संवारेंगे। पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने झारखंड राज्य के निर्माण का विरोध किया था, वे कभी भी इस राज्य का विकास नहीं कर सकते। मोदी ने भाजपा के नेतृत्व में राज्य के विकास को और गति देने का भरोसा जताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 तक, जब कांग्रेस की सरकार थी, तब केंद्र ने झारखंड को महज 80 करोड़ रुपये ही दिए थे। लेकिन, जब से एनडीए सरकार आई है, तब से केंद्र ने 10 सालों में 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा झारखंड के विकास के लिए दिए हैं। पीएम ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस-झामुमो की गठबंधन सरकार ने गरीबों का हक लूटने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में आम लोग बालू के लिए तरस रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और झामुमो के नेता तस्करी करके करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन नेताओं के घरों से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं और जब इन नोटों को गिना जा रहा था, तो मशीनें भी थक गईं।

पीएम ने कहा कि, एनडीए सरकार बनते ही, सबसे पहले भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का हक लूटने वालों को नहीं छोड़ेगी और गरीबों के विकास के लिए उनका पैसा सही तरीके से खर्च किया जाएगा। उन्होंने झारखंड के किसानों को पीएम किसान योजना के तहत पैसा सीधे उनके खातों में दिया जा रहा है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचारियों और बिचौलियों का सिस्टम खत्म कर दिया है, जिससे हर योजना का लाभ सीधे लोगों तक पहुँच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आज झारखंड के 50 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है और बोकारो रेलवे स्टेशन को भी जल्दी ही आधुनिक रूप दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बोकारो से हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। पीएम ने कहा जो आज हवाई चप्पल पहनता है, वो भी अब हवाई जहाज में यात्रा करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार नए उद्योगों को बढ़ावा देने का काम कर रही है, और जो झारखंड में बंद पड़े कारखाने हैं, उन्हें फिर से चालू किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की जनता ने भारी बहुमत से तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई और सरकार बनते ही हरियाणा के युवाओं को बिना किसी पर्ची और खर्च के 25 हजार नौकरियां दीं। अब, झारखंड में भी भाजपा सरकार बनने पर झारखंड के युवाओं को भी रोजगार के अवसर दिए जाएंगे, जैसे हरियाणा में दिया गया था। पीएम ने कहा, कांग्रेस-झामुमो की सरकार ने पेपर लीक और भर्ती माफिया को बढ़ावा दिया है, और उन लोगों को जेल में डाला जाएगा जो प्रदेश के युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कभी भी उन माफियाओं के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे जो युवाओं का भविष्य अंधकारमय करना चाहते हैं।

Related Post

Baramati plane crash site, Maharashtra breaking news visual, Ajit Pawar file photo, leaders reaction on plane crash

अजीत पवार के निधन पर सीएम नीतीश समेत बिहार के NDA नेताओं ने जताया दुःख..

January 28, 2026
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, Shocked हुए फैंस

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, Shocked हुए फैंस

January 28, 2026

अजित पवार का निधन: पीएम मोदी, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

January 28, 2026

UGC नियमों पर बिहार में भी सियासी भूचाल: बीजेपी सांसद मनन मिश्रा ने उठाए सवाल.. दिल्ली से यूपी तक उग्र विरोध

January 28, 2026

पीएम ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि, भाजपा सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना को लागू किया जाएगा, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने वित्तीय मदद दी जाएगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि पाइपलाइन के जरिए हर घर में गैस पहुँचाई जाएगी, जिससे महिलाओं को रसोई में आसानी होगी और उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। इसके अलावा, पीएम मोदी ने कहा कि सोलर पैनल लगाकर गरीब परिवारों के बिजली बिल को जीरो किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर घर को 75 से 80 हजार रुपये दिए जाएंगे ताकि वे सोलर पैनल लगा सकें, जिससे उनके बिजली के खर्चे में भारी कमी आएगी और वे स्वावलंबी बन सकेंगे।

पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस हमेशा से गरीबों और दलितों की विरोधी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और दलित जब तक एक नहीं हुए, तब तक कांग्रेस सत्ता में आती रही और देश को लूटती रही। लेकिन जब पिछड़ा वर्ग एकजुट हुआ, तो उसके बाद से केंद्र में कांग्रेस की कभी भी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनी। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन समाज को बिखरने की साजिश रच रहा है और ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों को कांग्रेस ने खास तौर पर निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन कई जातियों को आपस में लड़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है, और हमें इन साजिशों से सतर्क रहना चाहिए। पीएम ने फिर से “एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे” का नारा बुलंद किया और सभी से अपील की कि वे कांग्रेस-झामुमो की साजिशों से सतर्क रहें।

Share196Tweet123

Related Posts

Baramati plane crash site, Maharashtra breaking news visual, Ajit Pawar file photo, leaders reaction on plane crash

अजीत पवार के निधन पर सीएम नीतीश समेत बिहार के NDA नेताओं ने जताया दुःख..

by RaziaAnsari
January 28, 2026
0

महाराष्ट्र के बारामती में आज बुधवार सुबह बड़ा विमान हादसा (Baramati Plane Crash) हो गया। हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री...

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, Shocked हुए फैंस

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, Shocked हुए फैंस

by Bobby Mishra
January 28, 2026
0

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और सुपरस्टार प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने एक बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है।...

Ajit Pawar plane crash site image, Baramati aircraft wreckage photo, Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar tribute image, helicopter and emergency response at crash scene image

अजित पवार का निधन: पीएम मोदी, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

by RaziaAnsari
January 28, 2026
0

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह हुए भयानक विमान हादसे (Ajit Pawar Plane Crash) ने राज्य की राजनीतिक दिशा को...

UGC new rules protest image, Manan Kumar Mishra Rajya Sabha speech, Delhi students protest UGC headquarters, UP students opposing UGC regulations

UGC नियमों पर बिहार में भी सियासी भूचाल: बीजेपी सांसद मनन मिश्रा ने उठाए सवाल.. दिल्ली से यूपी तक उग्र विरोध

by RaziaAnsari
January 28, 2026
0

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC के नए नियमों को लेकर चल रहा विवाद अब सिर्फ छात्र संगठनों या विपक्ष तक...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.