• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

झारखंड में रूबीका, अंकिता जैसी बेटियों की निर्मम हत्या हो रही है, उधर कांग्रेस घुसपैठियों को गैस सिलेंडर देने का एलान कर रही है: शिवराज सिंह चौहान

November 14, 2024
भारत में विवाद.. विदेशों में ‘छप्पर फाड़’ कमाई कर रही दिलजीत दोसांझ की Sardaar ji 3

भारत में विवाद.. विदेशों में ‘छप्पर फाड़’ कमाई कर रही दिलजीत दोसांझ की Sardaar ji 3

July 2, 2025
नीतीश के गढ़ में तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा.. कहा- प्रगति यात्रा में जनता से दूर हैं मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री रहते तेजस्वी ने 100 से अधिक प्लॉट पर कब्जा किया..! पूर्व सांसद ने लगा दिए बड़े आरोप

July 2, 2025
पटना में आज BJP की बड़ी बैठक.. राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, लालू यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

पटना में आज BJP की बड़ी बैठक.. राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, लालू यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

July 2, 2025
बिहार को आज से मिलेगी 383 मेगावाट अतिरिक्त बिजली.. NTPC बाढ़ से पूरे पूर्वी भारत को मिल रहा है लाभ

बिहार को आज से मिलेगी 383 मेगावाट अतिरिक्त बिजली.. NTPC बाढ़ से पूरे पूर्वी भारत को मिल रहा है लाभ

July 2, 2025
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज..

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज..

July 2, 2025
"Tejashwi Yadav addressing public at Bapu Sabhagar Patna" "BJP spokesperson Gaurav Bhatia press conference" "Protest against Waqf Amendment Bill in Bihar" "Political war between RJD and BJP in Bihar" "Abdul Qayyum Ansari 120th anniversary event"

“मौलाना का मतलब विद्वान होता है”: वक्फ बिल विवाद पर तेजस्वी यादव ने BJP को दिया करारा जवाब

July 2, 2025
"Bihar Government School Teacher Transfer Process 2024" "E-Shikshakosh Portal for Teacher Complaints" "BPSC Appointed Teachers School Allocation" "Bihar Education Department Transfer Guidelines" "Male Teachers Protest Against Transfer Policy"

बिहार में सरकारी शिक्षकों का बड़ा तबादला: दूरी के आधार पर होगा स्थानांतरण, ई-शिक्षाकोश पर शिकायत का विकल्प

July 2, 2025
"RJD MLA Ritlal Yadav admitted to hospital after hunger strike" "Bhagalpur Jail Superintendent Rajiv Jha press conference" "Ritlal Yadav's wife alleges conspiracy in viral video" "Danapur MLA Ritlal Yadav court surrender case" "Bihar political controversy RJD MLA health crisis"

राजद विधायक रीतलाल यादव की तबीयत बिगड़ी, जेल में अनशन के बाद अस्पताल में भर्ती

July 2, 2025
"Bihar Weather Map - Monsoon Rainfall Prediction" "Heavy Rain Alert in West Champaran and Kaimur" "Patna Yellow Alert - Thunderstorm Warning" "IMD Report on Bihar Monsoon Deficiency" "Temperature Rise in Gopalganj and Patna"

बिहार मौसम अपडेट: जुलाई में कमजोर मॉनसून, आज कई जिलों में भारी बारिश, पटना में येलो अलर्ट

July 2, 2025

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

झारखंड में रूबीका, अंकिता जैसी बेटियों की निर्मम हत्या हो रही है, उधर कांग्रेस घुसपैठियों को गैस सिलेंडर देने का एलान कर रही है: शिवराज सिंह चौहान

by
November 14, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड- केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को झारखंड की बगोदर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नागेन्द्र महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही श्री चौहान ने देवघर विधानसभा में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में भी शिरकत की। इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि, जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने पूरे प्रदेश को लूटकर तबाह कर दिया है। जनता को लूट रहे हैं, इतना भ्रष्टाचार किया कि एक-एक नेता के घर में 350 करोड़ रुपए निकल रहे हैं। जनता इस सरकार से परेशान है। इसलिए अब जनता ने जेएमएम की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना लिया है। शिवराज सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी पहले चरण में दो तिहाई सीट जीत रही, झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। झारखंड में जेएमएम के कुशासन का अंत होगा और भाजपा के सुशासन का सुर्योदय होगा।

घुसपैठियों को भी सिलेंडर देगी कांग्रेस

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस अब झारखंड में विदेशी घुसपैठियों को भी रसोई गैस सिलेंडर देगी। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने एलान किया है कि, कांग्रेस झारखंड में विदेशी घुसपैठियों को केवल 450 रूपए में सिलेंडर देगी। शिवराज सिंह ने कहा कि, ये जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और माले वाले देश भक्त नहीं है। वोटों की लालच में ये घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं। विदेशी घुसपैठियों के वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाए जा रहे हैं, उनके आधार कार्ड और राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। ये घुसपैठिए हमारी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं, जमीनों और पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। रूबीका और अंकिता जैसी बेटियों की निर्मम हत्याएं की जा रही है। घुसपैठिए लगातार आ रहे हैं, हालात ये है कि, संथाल परगना में आदिवासी आबादी 44% से घटकर 28% ही रह गई है। अगर यही स्थिति रही तो झारखंड के निवासी कम हो जाएंगे और घुसपैठिए ज्यादा हो जाएंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि, यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही नागरिकता का रजिस्टर बनाया जाएगा और एक-एक घुसपैठिए को चिन्हित कर बाहर निकाला जाएगा।

अन्याय, अत्याचार की अति

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जेएमएम सरकार में अन्याय की अति और जुल्म की पराकाष्ठा है। चारों तरह केवल अत्याचार और लूट मची है। कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी और माले के ये जितने भी नेता हैं, ये जनता को लूट रहे हैं, इतना भ्रष्टाचार किया कि किसी के घर से 350 करोड़ तो किसी के घर से 35 करोड़ रूपए निकल रहे हैं। झारखंड में युवाओं को एक नौकरी नहीं मिल रही है लेकिन इनके नेताओं के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं। कानून व्यवस्था बद से बदतर है। झारखंड में 7,400 से ज्यादा बलात्कार हुए हैं। हेमंत सोरेन सरकार में हर चीज़ के रेट तय है। यहां सरकारी दफ्तरों में बिना लेन-देन के कोई काम नहीं होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जल जीवन मिशन के लिए हजारों करोड़ रूपए भेजे थे। जिससे पाइप लाइन बिछाकर हर गांव, घर में नल लगाए जाने थे, लेकिन किसी भी गांव या घर में नल नहीं लगे। सोरेन सरकार जल जीवन मिशन का पैसा भी डकार गई। इतना ही नहीं मनरेगा और गरीबों के पक्के आवास का पैसा भी गठबंधन की सरकार ने हज़म कर लिया।

पेपर लीक की होगी सीबीआई जांच

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार ने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। 25-25 लाख रूपए पेपर लीक करवाए गए हैं। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करवाई जाएगी और दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। जेएमएम सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर नौजवानों को ऐसा दौड़ाया कि, वो जिंदगी की जंग हार गए। 19 बच्चों की जान चली गई। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड के युवाओं को पूरा न्याय मिलेगा। भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में 2 लाख 87 हजार खाली पड़े सरकारी पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी और कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि, कब परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और कब नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अच्छी नौकरी की तलाश में युवा कई बार माता-पिता पर बोझ बन जाते हैं, इसलिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेडुएट युवाओं को अच्छी नौकरी की तैयारी करने के लिए 2 साल तक प्रति माह 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी।

Related Post

भारत में विवाद.. विदेशों में ‘छप्पर फाड़’ कमाई कर रही दिलजीत दोसांझ की Sardaar ji 3

भारत में विवाद.. विदेशों में ‘छप्पर फाड़’ कमाई कर रही दिलजीत दोसांझ की Sardaar ji 3

July 2, 2025
नीतीश के गढ़ में तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा.. कहा- प्रगति यात्रा में जनता से दूर हैं मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री रहते तेजस्वी ने 100 से अधिक प्लॉट पर कब्जा किया..! पूर्व सांसद ने लगा दिए बड़े आरोप

July 2, 2025

पटना में आज BJP की बड़ी बैठक.. राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, लालू यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

July 2, 2025

बिहार को आज से मिलेगी 383 मेगावाट अतिरिक्त बिजली.. NTPC बाढ़ से पूरे पूर्वी भारत को मिल रहा है लाभ

July 2, 2025

बहनों का कल्याण, भाजपा का प्रण

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन ने पांच साल पहले वादा किया था कि, महिलाओं को चूल्हा खर्च के लिए प्रति माह 2 हजार रूपए दिए जाएंगे। 4 साल 10 महीने कुछ नहीं दिया और चुनाव के दो महीने पहले वोटों के लालच में बहनों के खातों में 1 हजार रूपए की राशि डाल दी। शिवराज सिंह ने कहा कि, हर महीने 2 हजार रूपए के हिसाब से एक साल का 24 हजार रूपए होता है, और पांच साल का 1 लाख 20 हजार रूपए होता है, लेकिन हेमंत सोरेन ने अब तक केवल 2 हजार रूपए ही बहनों के खाते में डाले हैं। हेमंत सोरेन महिलाओं के 1 लाख 18 हजार रूपए भी डकार गए। श्री चौहान ने कहा कि, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहां बहनों को खाते में सम्मान राशि दी जा रही है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में हर महीने राशि डाली जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम और ओडिशा में अलग-अलग नामों से योजनाएं चलाई जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनते ही हर बहन के खाते में हर 11 तारीख को 2100 रूपए की सम्मान राशि डाली जाएगी। वहीं बहनों को 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और साल में दो बार त्योहार पर सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है कि, हर गरीब को पक्का मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। और मकान बनाने के लिए बालू भी मुफ्त दी जाएगी। झारखंड में कोई गरीब कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा, ये भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है।

Share196Tweet123

Related Posts

भारत में विवाद.. विदेशों में ‘छप्पर फाड़’ कमाई कर रही दिलजीत दोसांझ की Sardaar ji 3

भारत में विवाद.. विदेशों में ‘छप्पर फाड़’ कमाई कर रही दिलजीत दोसांझ की Sardaar ji 3

by RaziaAnsari
July 2, 2025
0

मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ 27 जून को अपनी हिट फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘सरदार जी 3’...

नीतीश के गढ़ में तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा.. कहा- प्रगति यात्रा में जनता से दूर हैं मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री रहते तेजस्वी ने 100 से अधिक प्लॉट पर कब्जा किया..! पूर्व सांसद ने लगा दिए बड़े आरोप

by RaziaAnsari
July 2, 2025
0

पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) ने कहा है कि कई एजेंसी की रिपोर्ट है कि अब कोई दोबारा जंगल...

पटना में आज BJP की बड़ी बैठक.. राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, लालू यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

पटना में आज BJP की बड़ी बैठक.. राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, लालू यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

by RaziaAnsari
July 2, 2025
0

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पटना में...

बिहार को आज से मिलेगी 383 मेगावाट अतिरिक्त बिजली.. NTPC बाढ़ से पूरे पूर्वी भारत को मिल रहा है लाभ

बिहार को आज से मिलेगी 383 मेगावाट अतिरिक्त बिजली.. NTPC बाढ़ से पूरे पूर्वी भारत को मिल रहा है लाभ

by RaziaAnsari
July 2, 2025
0

एनटीपीसी (NTPC) बाढ़ की स्टेज-1 की तीसरी इकाई (660 मेगावाट) का वाणिज्यिक बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। इससे...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
भारत में विवाद.. विदेशों में ‘छप्पर फाड़’ कमाई कर रही दिलजीत दोसांझ की Sardaar ji 3

भारत में विवाद.. विदेशों में ‘छप्पर फाड़’ कमाई कर रही दिलजीत दोसांझ की Sardaar ji 3

July 2, 2025
नीतीश के गढ़ में तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा.. कहा- प्रगति यात्रा में जनता से दूर हैं मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री रहते तेजस्वी ने 100 से अधिक प्लॉट पर कब्जा किया..! पूर्व सांसद ने लगा दिए बड़े आरोप

July 2, 2025
पटना में आज BJP की बड़ी बैठक.. राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, लालू यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

पटना में आज BJP की बड़ी बैठक.. राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, लालू यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

July 2, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.