भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ते हुए विश्व में नंबर वन बन गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा जारी किए गए नए रिपोर्ट इस बात पर मुहर लगाई है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 1,428.6 मिलियन हो गई है। जो चीन की जनसंख्या से लगभग 30 लाख अधिक है। भारत की बढ़ रही जनसंख्या पर सियासत भी शुरू हो गई है। कई विपक्षी पार्टी के नेता इसे भारत सरकार की विफलता बता रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि भारत की बढ़ती आबादी एक खास समुदाय की देन है।
सामने आया आकांक्षा दुबे का एक और वीडियो, रोती-बिलखती समर सिंह पर कही ये बात
‘एक खास समुदाय के लोग बढ़ा रहे आबादी’
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर ये टुकड़े – टुकड़े गैंग मैं नाम नहीं लेना चाहता हूँ। लेकिन वे लोग कहते हैं कि मैं आबादी के नाम पर लोगों को डरता हूँ पर मैं डरता नहीं हूँ। आज देश में लगभग 150 ऐसे जिले हैं जहां कि फर्टिलिटी रेसियो बढ़ गया है। ये किनकी आबादी है? ये आबादी उन्ही लोगों की है जो दर्जन भर बच्चा पैदा करते हैं। एक खास समुदाय के लोग ऐसा करते हैं। यदि इसपर पक्ष और विपक्ष एकजुट हो जाए तो इसपर रोक लग सकता है। क्योंकि मोदी जी अगर कोयियो कदम उठाएंगे तो विपक्ष और टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले उसका विरोध करने लगेंगे।
UNFPA रिपोर्ट
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के नई रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। चीन के मुकाबले भारत की जनसंख्या लगभग 30 लाख अधिक है। दरअसल चीन में प्रजनन दर में कमी आई है जिस कारण वो भारत से पिछड़ गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के मुताबिक 17 अप्रैल 2023 तक भारत की जनसंख्या 1,417,755,616 हो गई है। UNFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023’, में भारत की आबादी 1,428.6 मिलियन और चीन की आबादी 1,425.7 मिलियन बताई गई है। मतबल दोनों देशों की आबादी के बीच 2.9 मिलियन का अंतर है।




















