जापानी प्रधान मंत्री किशिदा फुमियो 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए शनिवार से भारत आने वाले हैं। पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री किशिदा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा और मजबूती के साथ-साथ आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। जिसमें क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को आगे बढ़ाया जा सके।
पिछला सम्मेलन 2018 में
शिखर सम्मेलन दोनों नेताओं की पहली मुलाकात होगी। पिछला भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2018 में टोक्यो में हुआ था। वहीं आज पीएम मोदी और जापनी प्रधानमंत्री आज शनिवार को बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जापानी पीएम शनिवार से दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जापान के प्रधान मंत्री किशिदा फुमियो 14 वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 19-20 मार्च से नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगे। बागची ने कहा कि, यह दोनों नेताओं की पहली बैठक होगी। पिछला भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2018 में टोक्यो में हुआ था।
रूस यूक्रेन युद्ध पर चर्चा
मोदी और किशिदा के रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। 2019 में, पीएम मोदी को अपने तत्कालीन जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ बातचीत करनी थी। हालांकि, संशोधित नागरिकता कानून को लेकर असम के गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया था। COVID-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित नहीं किया जा सका। जापान इस साल के अंत में क्वाड नेताओं का एक व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा और प्रधान मंत्री मोदी के इसमें भाग लेने की उम्मीद है।