वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने लगातार 5वीं जीत धर्मशाला में रविवार को दर्ज की। न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए दावेदारी मजबूत कर ली है। इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे मो. शमी और विराट कोहली।
इससे पहले धर्मशाला के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बैटिंग करने का मौका दे दिया। न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 273 रन पर ऑलआउट हो गई। 300 रनों के भीतर न्यूजीलैंड को रोकने में मोहम्मद शमी का रोल महत्वपूर्ण रहा। शमी ने 5 विकेट लिए। इसके बाद 274 का टारगेट भारतीय टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। इसमें विराट कोहली ने 104 बॉल पर 95 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में जीत इसलिए भी खास है क्योंकि 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से हारकर ही भारतीय टीम बाहर हुई थी। इसके अलावा 1999 और 2015 में भी न्यूजीलैंड टीम ने भारत को हराया है। सिर्फ 2003 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से वर्ल्ड कप में जीत सकी थी। इस बार कीवियों पर 20 साल बाद भारतीय टीम ने जीत हासिल की है।




















