बीते दिन बुधवार को राजद के नेताओं के आवास पर CBI और ED का रेड पड़ा। और यह सारी रेड ठीक बिहार में फ्लोर टेस्ट के पहले हुई, जिससे सियासी माहौल काफी गर्म हो गया है। बुधवार को राजद के MLC सुनील सिंह, अबू दोजाना, शुभाष यादव, अश्फाफ आलम, फैयाज अहमद, और सुबोध राय के आवास और ठिकानों पर CBI की छापेमारी की गई। हालांकि ताज्जुब की बात तो यह है कि इस रेड की सूचना RJD के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एक दिन पहले ही ट्विटर पर राजद के नेताओं को रेड की जानकारी शायद दे दी थी।
बता दें कि बिहार में राजद के नेताओं के घर एवं ठिकानों पर 24 अगस्त को रेड पड़ी थी, वही शक्ति सिंह ने उससे पहले ही 23 अगस्त की रात को सूचना दे दी थी।




















