JAMSHEDPUR: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने अध्यक्ष अर्चना शेखर के नेतृत्व में स्तनपान सप्ताह मनाया। इस दौरान एक अगस्त से सात अगस्त तक सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। बालीचेला अर्बन सेंटर सोनारी में उपस्थित अस्सी महिलाओं के बीच ये जानकारी दी गई कि कैसे हम सब इस बीमारी से बच सकते है। इस मौके पर पीपी वर्षा गांधी ने बताया कि कैसे महिलाए स्तनपान करा के अपनी और बच्चों को स्वस्थ रख सकती है। कैसे स्तन कैंसर से बचा जा सकता है। पीपी डॉक्टर मंजू रानी सिंह ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से कैसे समय रहते बचा जा सकता है और इसकी वैक्सीन भी आ गए है। बच्चियों को लगा कर सर्वाइकल कैंसर से बचाया सकता है। नलिनी रामामूर्ति ने भी महिलाओं को इसके बारे में बताया। मौके पर पीपी नविता प्रसाद,कमिटी मेंबर विद्या तिवारी चंचला सिंह उपस्थित थी।
AI की दुनिया में भारत बनेगा ‘फुल-स्टैक पावरहाउस’, सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: बोले- लोकतांत्रिक AI का ब्लूप्रिंट है भारत
India AI future: भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षा को नई उड़ान देते हुए गूगल के सीईओ Sundar Pichai ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...




















