IPL के नए सत्र के लिए आज यानि 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। नीलामी में कई खिलाडियों पर जमकर बोली लगाई गई। इस दौरान कई रिकॉर्ड टूटे। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचल स्टार्क की लिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी। केकेआर ने मिचल स्टार्क को 24.75 करोड़ में ख़रीदा है। मिचल स्टार्क के लिए केकेआर और जीटी के बीच काफी देरी तक बोली लगती रही। बता दें कि मिचल स्टार्क की बेस प्राइस 2 करोड़ थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एक और गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे बिकने वाले दुसरे खिलाड़ी बने। एसआरएच ने उन्हें 20.5 करोड़ में खरीदा। इसके अलावे कई और खिलाडियों को भी अलग-अलग टीम ने ख़रीदा।
IPL इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी
- मिचल स्टार्क – 24.75 करोड़- वर्ष 2024- KKR
- पैट कमिंस- 20.5 करोड़- वर्ष 2024 – SRH
- सैम करन- 18.5 करोड़- वर्ष 2023- KIXP
- कैमरन ग्रीन- 17.5 करोड़- वर्ष 2023- MI
- बेन स्ट्रोक्स – 16.5 करोड़ – वर्ष 2023- CSK
- क्रिस मौरिस- 16.5 करोड़ – वर्ष 2021- RR




















