• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
Islamabad blast during namaz scene Pakistan mosque explosion rescue operation Injured shifted to PIMS hospital Islamabad Security tightened after Islamabad blast

नमाज़ के दौरान गूंजा धमाके का शोर, दहशत में डूबी पाकिस्तान की राजधानी; 24 मौतें, सैकड़ों घायल, हाई अलर्ट घोषित

February 6, 2026
Vaibhav Suryavanshi batting Harare, India vs England U19 Final action, U19 World Cup 2026 century celebration, Indian young cricketer hitting sixes, Harare Sports Club final match moment

INDvsENG ICC अंडर 19 विश्व कप 2026: 15 छक्के और 15 चौके…वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में जड़ा ताबड़तोड़ शतक

February 6, 2026
Prince Kumar encounter Bihar police, Hajipur STF operation image, PMCH se farar apradhi news, Bihar police encounter scene, Vaishali police STF joint operation

PMCH से फरार कुख्यात अपराधी का अंत.. 2.50 लाख का इनामी प्रिंस कुमार हाजीपुर एनकाउंटर में ढेर

February 6, 2026
Kundarki cow slaughter controversy UP police action on gokraksha Shankaracharya Avimukteshwaranand statement on cow issue Hindu protest against cow slaughter

कुंदरकी से उठी गोकशी की गूंज, सत्ता-संरक्षण के आरोपों ने बढ़ाई योगी सरकार की चुनौती; 2027 से पहले क्यों भड़क रहा हिंदू समाज का आक्रोश

February 6, 2026
Rabri Devi protest outside Bihar Vidhan Parishad, RJD members protest Patna, Bihar political clash protest visuals, NDA vs RJD political debate Bihar, Rabri Devi media statement Patna

राबड़ी देवी के आरोपों पर NDA का पलटवार तेज.. अशोक चौधरी बोले- 25 सीटों पर सिमटने का कारण ढूंढिए

February 6, 2026
Patna vigilance bureau arrest scene Assistant Director bribe case Bihar Vigilance team operation in Niyojan Bhawan Cash recovered in bribery case Patna

पटना में भ्रष्टाचार पर करारा वार, नियोजन भवन की पार्किंग से रंगे हाथ पकड़ा गया सहायक निदेशक; 10 लाख की रिश्वत डील का हुआ खुलासा

February 6, 2026
Nitish Kumar Bihar Assembly speech, Tejashwi Yadav wheelchair assembly photo, RJD MLA Bhai Virendra statement press, Bihar Vidhan Sabha debate visuals, Bihar political clash news images

तेजस्वी यादव पर 6 विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप.. भाई वीरेंद्र ने बताई नीतीश कुमार की पूरी बात

February 6, 2026
TRE-4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बिहार शिक्षक भर्ती आंदोलन, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बयान, Bihar TRE4 protest news, Teacher recruitment Bihar update

TRE-4 पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- समीक्षा के बाद ही आएगा नोटिफिकेशन.. अभ्यर्थियों के आंदोलन से पहले सरकार अलर्ट

February 6, 2026
Anu Kumari blind cricket player honoured by CM Nitish Kumar, Blind Women T20 World Cup winner Bihar player, CM residence Patna honour ceremony, Bihar sports award ceremony images, Divyang women cricket team India celebration

‘नेत्रहीन महिला क्रिकेट’ की स्टार अनु कुमारी को CM नीतीश ने किया सम्मानित.. बिहार की बेटी ने बढ़ाया देश का गौरव

February 6, 2026
Rabri Devi protest Bihar, Bihar Vidhan Parishad protest visuals, Opposition farmers protest Bihar, Rabri Devi statement media interaction, Bihar political protest news

‘वोट चोरी से बनी सरकार..’ राबड़ी देवी का बड़ा हमला- किसानों के मुद्दे पर विधान परिषद के बाहर जोरदार हंगामा

February 6, 2026
Ranchi Civil Court security check, Police investigation bomb threat email, Jharkhand court alert, Bihar link threat case

रांची सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, बिहार तक फैले लिंक ने बढ़ाई चिंता, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

February 6, 2026
DGP विनय कुमार बयान, NEET छात्रा मौत केस, बिहार पुलिस गाइडलाइन, हॉस्टल सुरक्षा जांच, बिहार न्यूज हिंदी, छात्र सुरक्षा नियम, पुलिस कार्रवाई हॉस्टल लाइसेंस

NEET छात्रा मौत मामला: DGP विनय कुमार का बड़ा एक्शन प्लान.. हॉस्टल लाइसेंस रद्द तक की चेतावनी

February 6, 2026
Supreme Court hearing Jan Suraaj plea, CJI remarks on Bihar election case, Prashant Kishor party setback, Bihar Assembly Election 2025 result image

“जनता ने नकारा तो अदालत का सहारा?” सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, जन सुराज पार्टी की याचिका पर लगा ब्रेक

February 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, February 6, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय

नमाज़ के दौरान गूंजा धमाके का शोर, दहशत में डूबी पाकिस्तान की राजधानी; 24 मौतें, सैकड़ों घायल, हाई अलर्ट घोषित

by Pawan Prakash
February 6, 2026
in अंतरराष्ट्रीय
0
Islamabad blast during namaz scene Pakistan mosque explosion rescue operation Injured shifted to PIMS hospital Islamabad Security tightened after Islamabad blast
501
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Islamabad Blast: पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को उस वक्त दहशत के साये में आ गई, जब जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया इमामबाड़े में जोरदार धमाका हो गया। इस भीषण विस्फोट ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इस घटना में अब तक 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह धमाका इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके स्थित तरलाई इमामबाड़े में उस समय हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग नमाज़ अदा कर रहे थे। अचानक हुए विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। मस्जिद के भीतर और आसपास चीख-पुकार सुनाई देने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस, रेस्क्यू 1122 और एंबुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को तेजी से पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS), पॉलीक्लिनिक अस्पताल और CDA अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए इन सभी अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने ऑर्थोपेडिक, बर्न यूनिट, न्यूरोलॉजी और ट्रॉमा वार्ड को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।

इस हमले ने इसलिए भी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इसी समय उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव आधिकारिक दौरे पर इस्लामाबाद में मौजूद हैं। ऐसे में यह धमाका केवल एक आतंकी हमला नहीं बल्कि पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। राजधानी में पहले से ही वीआईपी मूवमेंट के चलते सुरक्षा कड़ी थी, फिर भी नमाज़ के दौरान इतनी बड़ी वारदात हो जाना सुरक्षा तंत्र की कमजोरी को उजागर करता है।

Related Post

No Content Available

इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस के प्रवक्ता ताकी जवाद ने मीडिया को बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह आत्मघाती हमला था या पहले से लगाया गया विस्फोटक। फोरेंसिक टीमें घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि कुछ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में इसे आत्मघाती हमला बताया जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

फिलहाल किसी भी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को सांप्रदायिक तनाव से जोड़कर भी देख रही हैं क्योंकि धमाका शिया इमामबाड़े में हुआ है। पाकिस्तान में पहले भी धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर हमले होते रहे हैं, जिससे यह आशंका और गहरी हो जाती है कि यह हमला सुनियोजित हो सकता है।

घटना के बाद पूरे इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों और सरकारी इमारतों के बाहर अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। शहर के कई इलाकों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

Tags: Islamabad BlastIslamabad terror attackPakistan Blast News Hindiनमाज के दौरान धमाका
Share200Tweet125
Pawan Prakash

Pawan Prakash

Related Posts

No Content Available
  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.