झारखंड स्ट्रीट वेंडर यूनियन ने जमशेदपुर में बिना वेंडिंग ज़ोन मे स्ट्रीट वेंडरों को बसाये उजाड़े जाने के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है, जहां मंगलवार को इन्होंने राजधानी रांची के लिए कूच किया।
इससे पूर्व इन्होंने एक रैली भी मानगो क्षेत्र में निकाली। जहां इन्होंने जिला प्रशाशन और जुस्को प्रबंधन की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों से फुटपाथ विक्रेताओं को उजाड़े जाने का विरोध जताया। राजधानी रांची में भी इनकी ओर से प्रदर्शन किया जाना है, यूनियन के सचिव ने कहा की नियम के तहत वेंडिंग ज़ोन बनाकर तमाम फुटपाथी दुकानदार को बसाया जाना है, जबकि जमशेदपुर में इस क़ानून का उल्लंघन कर केवल दुकानदारों को उजाड़ा जा रहा है, जिसका विरोध यूनियन कर रही है, और ज़ब तक सभी को नहीं बसाया जाता तब तक इनका आंदोलन जारी रहेगा।




















