JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के कदमा शास्त्री नगर में एक पागल कुत्ते ने सांड का जबड़ा काट लिया । इसके अलावा क्षेत्र के कई बच्चों को भी कुत्ते ने काटा है। इसकी जानकारी मिलने पर जन सेवा संघ ट्रस्ट के रेस्क्यू टीम ने सांड को बांधकर इलाज किया और एंटी रेबीज का वैक्सीन दिया। साथी पेन किलर दिया। वही टीम सांड पर नजर बनाए रखे हैं। ताकि सांड पर रेबीज इंजेक्शन की बीमारी ना फैले।
बताते चले कि कुछ दिन पहले इसी तरह की घटना साकची बाजार के सीतला मंदिर के पास हुई थी। जिसमें सांड रेबीज बीमारी से ग्रसित था और उसने 2 लोगों को पटक कर मार दिया था । सही समय पर टीम पहुंचकर रेबीज इंजेक्शन नहीं देती तो शायद सांड पागल हो जाता और कई लोगों की जान ले सकता था।




















