[Team Insider] भारत के स्टील उद्योग के जनक जमशेदजी नुशेरवानजी टाटा की गुरुवार को जयंती है। टाटा समूह अपने संस्थापक की जयंती को खास अंदाज में मनाती है। पूरे जमशेदपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। टाटा समूह के चेयरमैन संस्थापक दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर पहुंच गए हैं।इस दौरान कंपनी परिसर में मुख्य समारोह आयोजित किया गया हैं।
टाटा साहब के प्रतिमा पर लोग कर रहे है श्रद्धांजलि अर्पित
वहीं शहर वासियों के लिए बिष्टुपुर पोस्टल पार्क स्थित टाटा साहब के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने की व्यवस्था की गई है। जहां आम और खास सुबह से ही पहुंच रहे हैं और टाटा साहब की प्रतिमा पर शीश झुका कर पुष्प अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता पोस्टल पार्क पहुंचे और टाटा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुनिया में नाम किया रौशन
मंत्री बन्ना गुप्ता ने टाटा साहब को जीवंत देवता बताया और भारतीय उद्योग का जनक बताते हुए उनकी दूरदर्शिता को नमन किया। उन्होंने बताया कि आज टाटा साहब का ही देन है जो जमशेदपुर का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो रहा है और लाखों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार पा रहे हैं।