जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा चौक के पास गुरुवार सुबह टाटा स्टील यूएसआइएल(जुस्को) की टीम बांस की बनी दुकानों को हटाने पहुंची। जिसके बाद इसकी सूचना पाकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि जुस्को के द्वारा इनकी बांस की बनी दुकानों को हटाया गया, उन्होंने तत्काल बात करते हुए कार्रवाई रोक देने को कहा। जिसके बाद जुस्को वापस लौट गए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कहा कि हर साल रघुवर दास यहीं से मिट्टी के दिए और पूजा की सामग्री की खरीदारी करते हैं, इसकी जानकारी स्थानीय थाने को भी नहीं थी। बाद में सूचना पाकर मौके पर सीतारामडेरा पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
ये भी पढ़ें : Chatra : ईलाज के दौरान होमगार्ड जवान की मौत, शोक की लहर
अपने घर में मिट्टी के दीए जलाएं
वहीं कुम्हारों में काफी रोष देखा गया है। इस मौके पर खरीदारी के उपरांत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह लोग 3 से 4 दिनों के लिए अलग से दुकानें लगाकर दीपावली के सामानों की बिक्री करते हैं और इन्हें हटाया जाना उचित बात नहीं है। साथ ही उन्होंने झारखंड वासियों से यह भी अपील की कि लोकल फॉर वोकल के तर्ज पर आप सभी अपने घर में मिट्टी के दीए जलाएं और स्वदेशी लाइटों को ही अपने घरों में साज सज्जा के लिए लगाएं। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं शहर वासियों एवं राज्य वासियों को दिया।