प्रत्येक साल लोगों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग थीम के पंडाल बनाए जाते हैं, जिससे लोग आकर्षित होकर पंडाल देखना चाहते हैं और एक नया अनुभव वहां से लेकर लौटते हैं। कुछ ऐसा ही पहली बार जमशेदपुर में एक नया कंसेप्ट लेकर पंडाल का बनाया गया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जमशेदपुर में गणेश उत्सव के तहत एक अनोखा पंडाल का निर्माण युवाओं द्वारा किया गया है, जिसमें भगवान गणेश के आधार कार्ड को दर्शाते हुए पंडाल का निर्माण किया गया है।
स्कैन करने पर भगवान गणेश के अलग-अलग चित्र
इसमें गणेश भगवान गणेश का पता उनका जन्म तिथि भी अंकित किया गया है। यह पंडाल साकची मिल एरिया में बनाया गया है, जहां विशाल आधार कार्ड रूपी पंडाल का निर्माण किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस आधार कार्ड में एक बार कोड भी है, जिसे मोबाइल से स्कैन करने पर भगवान गणेश के अलग-अलग चित्र देखने को मिलते हैं। इस आधार कार्ड रुपी पंडाल में भगवान गणेश के तमाम विवरण जैसे नाम,पता जन्मतिथि भी अंकित है। आयोजकों के अनुसार कुछ अलग हटकर करने की सोच को लेकर इसका निर्माण कराया गया है जहां लोगों को आधार कार्ड बनवाने का संदेश भी दिया जा रहा है।




















