पूर्व विधायक सह झारखंड पिपल्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो आगामी वर्ष मार्च के माह मे वृहद झारखंड और कुर्मी सामाज को आदिवासी श्रेणी में शामिल किये जाने की मांग को लेकर दिल्ली पहूंचकर आंदोलन करेंगे।
सोमवार को निर्मल भवन में आयोजित एक वार्ता के दौरान उन्होंने इसकी जानकारी दी, उन्होने कहा की वर्तमान समय मे झारखंड का जो भू भाग है उससे अधिक वृहद झारखंड की पारीकल्पना झारखंड आंदोलनकारियों ने देखी थी, जिसमे वर्तमान ओड़िसा के रायरंगपुर और क्योनझर समेत बंगाल के पुरुलिया जिले को भी झारखंड में सम्मिलित किये जाने का संकल्प आंदोलनकारियों ने ली थी, लेकिन सत्ता में काबिज राजनितिक पार्टियों ने इसे राजनीती की भेंट चढ़ा दी। वहीं कुर्मी सामाज देश आजादी के पूर्व आदिवासी जातियों में शामिल थी, लेकिन इन्हे भी राजनितिक शिकार बनाकर इससे बाहर कर दिया गया, इन दोनों ही विषयों पर वे आगामी वर्ष मार्च के महीने मे दिल्ली पहूंचकर आंदोलन किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें: Ranchi : युवक को गिरफ्तार करने आए पुलिस को स्थानीय लोगों ने पीटा, जानिए क्या है पूरा मामला




















