प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अगस्त को देशभर के करीब 500 अमृत भारत स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे, जिसमें जमुई और सिमुलतल्ला स्टेशन भी शामिल है। अमृत भारत योजना के तहत लगभग 23 करोड़ 36 लाख की लागत से जमुई और 23 करोड़ की लागत से सिमुलतल्ला स्टेशन का भी सौंदर्यीकरण होगा। इन स्टेशनों के सौंदर्यीकरण की पहल जमुई सांसद चिराग पासवान ने की है। 6 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे। मौके पर सांसद चिराग पासवान जी भी जमुई में मौजूद रहेंगे। बता दें कि स्टेशन के सौंदर्यीकरण में परिसर, एप्रोच मार्ग, प्रवेश द्वार, प्रतीक्षालय और यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
राज्यसभा चुनाव 2026: 5 राज्यों की 16 सीटों पर सियासी घमासान तय, शरद पवार के संन्यास से बदले समीकरण.. बिहार-महाराष्ट्र में किसका पलड़ा भारी?
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की 16 राज्यसभा सीटों पर चुनाव (Rajya Sabha Election...




















