भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आज से प्रशांत किशोर के जनसुराज अभियान से जुड़ गई। जनसुराज के राजधानी पटना स्थित कार्यालय में जनसुराज के सदस्यता ली। राजनीति में आने को लेकर अक्षरा सिंह ने मीडियाकर्मियों से विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि आज जन सुराज की मेंबर बन चुकी हूं। मैं बिहार की बेटी होने के नाते बिहार को शिक्षित बनाना चाहती हूं। उसी का यह एक छोटा सा पहल है। इसलिए इतने कम उम्र में मैं इस मुहिम से जुड़ी हूं। अगर आने वाले समय में प्रशांत किशोर चाहेंगे तो चुनाव भी लडूंगी। बिहार के लोग मुझे और प्यार दे ताकि मैं और अग्रसर होकर काम करूं।
“पार्टी नहीं अभियान से जुड़ी हूँ”
अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं किसी पार्टी से नहीं बल्कि एक अभियान से जुडी हूँ। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी किसी भी पार्टी में जा सकती थी। मेरे अच्छे अच्छे दोस्त हैं सभी पार्टी में लेकिन मैंने जन सुराज इसलिए चुना क्योंकि यह कोई पार्टी नहीं मुहिम हैं। मैं प्रशांत किशोर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगी। एक कलाकार होने के नाते, बिहार की बेटी होने के नाते यह कदम उठाई हूं। अक्षरा सिंह ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी गडकरी से मुलकात को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी मुझे बहुत सम्मान देते हैं वह मेरे पिता सामान हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं की मैं पार्टी ज्वाइन कर लू। जन सुराज ऐसी पहल हैं जिसने मुझे एक यूथ होने के नाते अपनी ओर खींचा।




















