बिहार (14 अक्टूबर 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सियासी बयानबाजी चरम पर है। NDA के सीट बंटवारे के बाद JDU में असंतोष की अफवाहों पर विराम लगाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आज पटना में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने विपक्ष (महागठबंधन) पर निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष के लोगों को पता है कि वे चुनाव मैदान में साफ हो चुके हैं। इसलिए NDA में क्या हो रहा है इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं। नीतीश कुमार चुनाव मैदान के लिए तैयार हैं। वे NDA के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे।
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का NDA पर जोरदार हमला, बोले- नैया डूबेगी JDU का विलय BJP में होगा
एक-एक चीज पर उनकी नजर है..NDA एक साथ है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही ये चुनाव संभव है।” झा का यह बयान JDU के आंतरिक कलह (जैसे गोपाल मंडल का धरना) और RJD के हमलों को काउंटर करने का प्रयास है। ANI का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
झा ने RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के ‘NDA की नैया डूबेगी’ वाले बयान को ‘भ्रांति’ बताया। उन्होंने कहा, “विपक्ष हार मान चुका है, इसलिए अफवाहें फैला रहा है।” JDU के असंतोष (जय कुमार सिंह का इस्तीफा) को खारिज करते हुए जोर दिया कि पार्टी मजबूत है।






















