24 अगस्त को JDU विधानमंडल की बैठक होगी। इस बैठक के लिए शाम 6 बजे का समय निर्धारित किया गया है। JDU के सभी विधायक और सांसद इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। महागठबंधन में शामिल होने के बाद JDU के विधायकों और सांसदों की ये पहली बैठक है।
विधान परिषद के सभापति को लेकर चर्चा
JDU की बैठक के बाद विधान परिषद के सभापति के नाम को लेकर सहमति पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद सभापति के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। बता दें की विधान परिषद के सभापति के लिए JDU MLC देवेश चंद्र ठाकुर का नाम तय माना जा रहा है। देवेश चंद्र ठाकुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर विधान परिषद में आये हैं।
RJD के साथ तालमेल पर भी चर्चा संभव
RJD के साथ तालमेल बनाना JDU के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। JDU इससे पहले भी RJD के साथ सरकार में रह चुकी है। लेकिन उसका अनुभव बहुत खराब रहा है। 2 साल में ही दोनों के बीच दूरियां बन गई थी। JDU की बैठक में RJD के साथ ताल मेल बनाने को लेकर भी चर्चा की जाएगी।




















