मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी किसी की पिटाई की वजह से। और कभी अपनी अलग अलग हरक़तों की वजह से। इस बार होली में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। होली का रंग और गोपाल मंडल का अंदाज, दोनों ही हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
पप्पू यादव ने बाबा बागेश्वर को जेल भेजने की मांग की.. बिहार में एंट्री बैन करने की मांग
दरअसल, नवगछिया के गोपाल गौशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी होली पर ठुमके लगाते दिखे। रंग-गुलाल से सराबोर इस कार्यक्रम में गायक और गायिका ने जब मंच संभाला, तो विधायक खुद को रोक नहीं पाये। मंच पर होली खेले रघुवीरा अवध में और रंग बरसे भींगे चुनर वाली जैसे गानों की धुन बजी, तो विधायक मंडल पूरे जोश में नजर आए।
ICC Champions Trophy 2025 का विजेता बना भारत.. न्यूजीलैंड को फाइनल में हराया
विधायक ने महिला सिंगर के साथ मंच पर नाचते हुए 500 रुपये का नोट उन्हें भेंट किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने सोमवार को लोकप्रिय अंगिका गायक छैला बिहारी में कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने का न्योता दिया है।