जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने 25–26 मई को दक्षिण कोरिया का दो दिवसीय आधिकारिक दौरा किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के विरुद्ध भारत के दृढ़ रुख को कोरियाई नेतृत्व के समक्ष स्पष्ट करना और भारत–दक्षिण कोरिया संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना था। इस दौरान संजय झा की मुलाक़ात एक ‘कोरियाई बिहारी’ से हो गई।
PM Modi Bihar Visit.. 29 मई को बदला रहेगा पटना का ट्रैफिक प्लान, जान लीजिये
दरअसल, सियोल (दक्षिण कोरिया) में Yechan C. Lee उर्फ Charlie, जो अपने ठेठ बिहारी अंदाज के लिए ‘कोरियाई बिहारी’ के नाम से भी जाने जाते हैं, वह एक यूट्यूबर हैं. यात्रा के दौरान संजय झा की मुलाक़ात चार्ली से हुई और youtuber से उन्होंने देश दुनिया और आतंकवाद से सम्बंधित कई बाते की। उन्होंने कहा कि चार्ली से मिल कर खुशी हुई। चार्ली बचपन में अपने माता-पिता के साथ पटना आ गये थे और यहीं पले-बढ़े। इसीलिए वह हिंदी के साथ ठेठ बिहारी भी बोलते हैं।
राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने चार्ली के साथ अपनी बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने चार्ली को बताया कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। इसका शिकार कोई भी देश हो सकता है। पाकिस्तान आतंकवादियों का पनाहगाह है। दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी लादेन कहां मिला सबका पता है। संजय झा ने कह कि चार्ली को देखकर बिलकुल नहीं लगता कि वह बिहारी हैं लेकिन अंदाज और बोली पूरा बिहारी है।