बीते दो दिनों से JDU अपने पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही है। JDU राष्ट्रीय कार्यकारणी और प्रदेश कार्यकारणी की बैठक हो चुकी है। आज यानि 4 सितंबर को JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। ये बैठक सुबह 11 बजे से कर्पूरी सभागार में होगी। अब तक की बैठकों में पार्टी को आने वाले चुनावों के लिए के मजबूत करना तथा संगठन के सदस्यता अभियान को तेज करने जैसे कई एजेंडों पर मुहर लग चुकी है।
JDU राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में हुए फैसलें
अब तक 2 और 3 सितंबर को हुए JDU राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारणी की बैठक का मुख्य एजेंडा मिशन 2024 ही रहा। इन बैठकों के बाद JDU के नेताओं ने बताया कि उनका लक्ष्य लक्ष्य 2024 में भाजपा को गद्दी से उतारना है। साथ ही महागठबंधन की सरकार बनाना है। भाजपा को 50 सीट पर लाकर खड़ा कर देना है। जिसके लिए नीतीश कुमार देश भर के विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का काम करेंगे।




















