महाराष्ट्र से उठा औरंगजेब का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पूरे देश में औरंगजेब को लेकर माहौल गरम है। औरंगजेब को लेकर नागपुर में हिंसा ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया। हिंसा के बाद कई हिस्सो में कर्फ्यू लगा दिया गया गया है। हिंसा की चिंगारी भड़की औरंगजेब के कब्र को गिराने की मांग पर। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। विपक्ष के साथ ही केंद्र में भाजपा की सहयोगी जदयू ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
‘तो मैं सदन आना छोड़ दूंगा..’ शराबबंदी को लेकर RJD विधायक ने CM नीतीश के मंत्री को किया चैलेंज
नागपुर हिंसा घटना मामले पर JD(U) नेता केसी त्यागी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि औरंगज़ेब एक आक्रामक हमलावर था जिसने कई संस्थानों को नुकसान पहुंचाने का काम किया।उनके कार्यकाल को अच्छा कार्यकाल नहीं माना जा सकता, लेकिन हमारे भारतीयता में किसी कब्र को या मुर्दे से छेड़छाड़ की परंपराएं नहीं है। ऐसा रामायण और महाभारत में भी वर्णित है।
वहीं JD(U) नेता राजीव रंजन प्रसाद ने नागपुर हिंसा पर कहा कि सियासत तो होती रहेगी लेकिन नागपुर की जनता को सियासत में उलझने के बजाय, कानून व्यवस्था के साथ खड़े होना चाहिए। उन्हें अमन के साथ, शांति के साथ दिखना चाहिए। यदि वे ऐसा करेंगे तो नि:संदेह नागपुर की जो परंपरा रही है वह कायम रहेगी। पिछले 100 वर्षों के इतिहास में वहां ऐसी घटनाएं नहीं हुईं। उस परंपरा को बरकरार रखने की जिम्मेदारी नागपुर के लोगों की है।”
अध्यक्ष पद से हटाये जाने पर बेटे आकाश कुमार गुस्सा.. अखिलेश प्रसाद ने कांग्रेस को किया धन्यवाद
इधर, नागपुर हिंसा की घटना में वीएचपी और बजरंग दल पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर RJD सांसद मनोज कुमार झा भी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी दंगा होगा और उसकी पड़ताल होगी तो यही लोग नजर आएंगे। औरंगजेब की कब्र नहीं खोद रहे हैं इस देश की कब्र खोदने की आप कोशिश कर रहे हैं। इसके मिजाज की महासागरिय चरित्र की इतिहास के बासी पन्नों में जाकर आपकी नाकामियां नहीं छिपेगी।