JDU ने अभी से मिशन 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दिया है। तीन दिनों से से JDU अपने तमाम नेताओं और अधिकारीयों के साथ बैठक कर रही है। जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP की घेराबंदी करने को लेकर रणनीति पर चर्चा की जा रही है। वहीं JDU के नेताओं में भी इस बैठक के बाद एक अलग जोश देखने को मिल रहा है। वे बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तो यहाँ तक कह दिया है कि BJP को 50 से भी कम सीटों पर समेट देंगे।
नीतीश कुमार विपक्ष को करेंगे एकजुट- उमेश कुशवाहा
उमेश कुशवाहा ने कहा की जिस तरह विपक्ष गोलबंद हो रहा है उस हिसाब से हमसब BJP को 50 से भी कम सीटों पर सिमटा देंगे। उन्होंने कहा की JDU की बैठक में इस बात को लेकर सहमति बन गई है कि नीतीश कुमार देश की सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का काम करेंगे। उमेश कुशवाहा ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका सिर्फ भाषण सुनने में अच्छा लगता है। उन्होंने हर वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था उस वादे का क्या हुआ?




















