BJP को लेकर JDU के तेवर बदले-बदले से है। पहले जहां जदयू(JDU) नेता ने राम मंदिर को कुछ लोगों का मंदिर बताया था वहीं अब निमंत्रण का इंतजार कर रही है। वहीं, सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) और खड़गे(Kharge) निमंत्रण मिलने के बाद भी वह कोई फैसला नहीं ले पा रहे है। BJP नेताओं के भी तेवर जदयू को लेकर बदले-बदले से नजर आ रहे है। बीजेपी(BJP) नेता नीतीश(Nitish) के खिलाफ कुछ बोलने से बचते दिख रहे है। जिसके बाद JDU-BJP में गठबंधन के कयास लगाए जा रहे है।
JDU और BJP में फिर होगा गठबंधन! नीतीश की पार्टी के दिग्गज नेता के बयान ने दिया संकेत
“JDU ने राम मंदिर को कुछ लोगों का मंदिर बताया था”
दरअसल, कुछ दिनों पहले ही जदयू(JDU) नेता ने राम मंदिर को महज कुछ लोगों का मंदिर बताया था अब उसी के पार्टी के नेता राम मंदिर में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र का इंतजार कर रहे है। 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जदयू(JDU) के वरिष्ठ नेता का बयान सामने आया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी(KC Tyagi) ने कहा कि जेडीयू(JDU) को अभी तक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं मिला है। अगर आमंत्रण आता है तो उनकी पार्टी के नेता बेहिचक इस कार्यक्रम में जाएंगे।
“BJP से कोई दुश्मनी नहीं”
इधर, माना जा रहा है कि जेडीयू(JDU) के अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश(Nitish) अपने सहयोगी दलों पर दबाव की राजनीति कर रहे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने की बात भी इसी रणनीति का एक हिस्सा है। शुक्रवार को केसी त्यागी ने कहा था कि बीजेपी(BJP) से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है रानजीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं होता है। जिसके बाद जदयू(JDU) का बीजेपी(BJP) से गठबंधन होने के कयास तेजी से लगाए जा रहे है।




















