बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड को छोड़ने वाले नेताओं की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। इसी कड़ी में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के दो नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। इनमें जदयू के नेता हाजी परवेज सिद्दीकी और जदयू के पूर्व विधायक सुरेश चंचल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। आज कांग्रेस के मिलन समारोह में परवेज के साथ बड़े संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मिलन समारोह में पूर्व विधायक सुरेश चंचल ने कहा कि राहुल गांधी के काम और विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। हाजी परवेज ने कहा कि नीतीश कुमार को कुछ लोगों ने हाईजैक कर दिया है। वह काम नहीं कर पा रहे हैं। आज नीतीश कुमार और भाजपा दोनों का सिद्धांत एक जैसा है, दोनों में कोई अंतर नहीं है।
बिहार NDA नेताओं ने कहा ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की रैली.. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने याद दिलाये वादे
राजेश कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता में आए थे और आज सामाजिक न्याय के साथ अन्याय कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने वक्फ बिल को लेकर भाजपा का समर्थन किया और भाजपा जिस तरीके से बिल लेकर आई। इसके कारण एनडीए से लोगों का मोह भंग हो रहा है।

बता दें की हाजी मोहम्मद परवेज अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, वहीं सुरेश चंचल जदयू के पूर्व विधायक रह चुके हैं। केंद्र सरकार के लाए गए वक्फ बिल के विरोध में हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी ने इस्तीफा दे दिया था। जेडीयू नेता होने के बावजूद सिद्दीकी ने पार्टी के फैसले से इतर वक्फ कानून के खिलाफ 7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जो सियासी गलियारों में काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना हुआ था।