[Team insider] राज्य में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी आयी है, लेकिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। मरने वालों में देवघर जिले का एक 6 महीने का बच्चा भी शमिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, राज्य भर में सोमवार को 1411 नये संक्रमित मिले, जबकि 3409 लोग स्वस्थ हुए। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 17457 हो गयी है।
राज्य में सबसे अधिक सिमडेगा से नए मामले सामने आए
राज्य में सबसे अधिक 295 मरीज सिमडेगा में और 250 रांची तथा 204 नये मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले। बोकारो में 87, चतरा में 7, देवघर में 56, धनबाद में 11, दुमका में 189, गढ़वा में 13, गिरिडीह में 1, गोड्डा में 14, गुमला में 28, हजारीबाग में 28, जामताड़ा में 1, खूंटी में 11, कोडरमा में 4, लातेहार में 17, लोहरदगा में 6, पाकुड़ में 77, पलामू में 28, रामगढ़ में 13, साहेबगंज में 22, सरायकेला में 20 और पश्चिमी सिंहभूम में 29 नये संक्रमित मिले।