• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

Jharkhand: राज्य में डेढ़ महीने में कथित तौर पर 5 मॉब लिंचिंग, सहमे हैं लोग

February 12, 2022
‘कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो तेजस्वी चार कदम चलेगा’

‘कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो तेजस्वी चार कदम चलेगा’

June 25, 2025
पटना में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़.. वांटेड अपराधी को लगी गोली

पटना में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़.. वांटेड अपराधी को लगी गोली

June 25, 2025
VIP Party gets boat symbol again Election Commission notification VIP 2025 Dev Jyoti announces VIP boat symbol return Bihar political parties new symbols list 2025

नाव पर सवार VIP फिर तैयार, चुनाव आयोग से मिला पुराना सिंबल वापस

June 25, 2025
बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने थामा राजद का दामन.. तेजस्वी यादव ने एनडीए को दिया बड़ा झटका

बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने थामा राजद का दामन.. तेजस्वी यादव ने एनडीए को दिया बड़ा झटका

June 25, 2025
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, लिए गए कई बड़े फैसले

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, लिए गए कई बड़े फैसले

June 25, 2025
CBSE ने 2026 से 10वीं बोर्ड परीक्षा को साल में दो बार कराने का लिया बड़ा फैसला

CBSE ने 2026 से 10वीं बोर्ड परीक्षा को साल में दो बार कराने का लिया बड़ा फैसला

June 25, 2025
बिहार के सरकारी स्कूलों में 1007 शिक्षकों की हाजिरी में लापरवाही.. एक्शन में डीईओ

अपनी शिकायतें लेकर सचिवालय की परिक्रमा न करें.. एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों को चेताया

June 25, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कल बक्सर में करेंगे जनसभा.. देख लीजिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

संविधान बचाओ आंदोलन से घबरा गए.. Emergency को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को दिया जवाब

June 25, 2025
योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

June 25, 2025
मोदी कैबिनेट ने लिए 3 बड़े फैसले.. पुणे और झारखंड के लिए ये सौगात, किसानों को भी तोहफा

मोदी कैबिनेट ने लिए 3 बड़े फैसले.. पुणे और झारखंड के लिए ये सौगात, किसानों को भी तोहफा

June 25, 2025
RJD प्रवक्ता सारिका पासवान पर अभद्र टिप्पणी.. भड़की पार्टी, आशुतोष कुमार के खिलाफ SC-ST थाने में FIR दर्ज

RJD प्रवक्ता सारिका पासवान पर अभद्र टिप्पणी.. भड़की पार्टी, आशुतोष कुमार के खिलाफ SC-ST थाने में FIR दर्ज

June 25, 2025
NATO समिट का दूसरा दिन, रक्षा खर्च को लेकर मतभेद जारी

NATO समिट का दूसरा दिन, रक्षा खर्च को लेकर मतभेद जारी

June 25, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 25, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home Insider Special

Jharkhand: राज्य में डेढ़ महीने में कथित तौर पर 5 मॉब लिंचिंग, सहमे हैं लोग

by WriterOne
February 12, 2022
in Insider Special, झारखंड, राज्य
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team insider] राज्य में लगातार मॉब लिंचिंग की घटना सामने आ रही है। कभी डायन बिसाही तो कभी चोरी-तो कभी अवैध संबंध के आरोप में पिटाई के मामले सामने आते रहे हैं। सिर्फ इस वर्ष की बात करें तो बीते डेढ़ महीने में कथित तौर पर पांच से ज्यादा घटनाएं सामने आई है। ताजा मामला लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के हैसातू गांव का है। जहां दिनेश सिंह उर्फ दीनू नामक युवक को भारी पंचायत में अवैध संबंध का आरोप लगाकर पीटा गया, पिटाई के बाद उसकी मौत हो गई। वही उस पर गांव के सूर्यदेव सिंह  ने अपने पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था।

चार जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

इससे पहले सिमडेगा और हाजारीबाग जिले में मॉब लिंचिंग(Mob Lynching) का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। सिमडेगा में संजू को घर से बुलाकर ले गए थे, इसके बाद तालिबानी अंदाज में पत्थरों से प्रहार कर संजू को मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद घटनास्थल पर ही उसे आग के हवाले कर दिया था। वहीं, हाजारीबाग जिले के बरही प्रखंड में सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान हजारीबाग जिले के बरही लखना दुलमहा में दो समुदाय से जुड़े युवकों के बीच झड़प हुईं थी जिसमें युवक रूपेश पांडेय(18) की पिटाई से मौत हो गई थी। वहीं इस मामले में राज्य सरकार की ओर एहतियात के तौर पर चार जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया था।

‘हिंसा रोकथाम और मॉब लिंचिंग विधायक 2021’

हालांकि बढ़ते मामलों को देखते हुए विधानसभा सत्र के दौरान 21 दिसंबर को ही झारखंड सरकार ने मॉब लिंचिंग को लेकर एक बिल पास किया था। इस बिल का नाम ‘हिंसा रोकथाम और मॉब लिंचिंग विधायक 2021’ नाम दिया है। बिल के मुताबिक ऐसी किसी ऐसी भीड़ द्वारा धार्मिक रंगभेद जाति लिंग जन्म स्थान या किसी अन्य आधार पर हिंसा करना मॉब लिंचिंग का हाल आएगा। वहीं इस घटना में दो या दो से ज्यादा लोगों के द्वारा किया जाएगा तो उसे मॉब कहा जाएगा। हालांकि बिल पास होने के बाद भी कई मॉब लिंचिंग घटनाएं घटी। कई में राजनीतिक रंग भी दिया गया। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने इस पर हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। वह इस मामले पर राजनीतिक रंग भी देखने को मिले।

क्या है मॉब लिंचिंग बिल में

अगर कोई मॉब लिंचिंग में शामिल रहता है और ऐसी घटना में पीड़ित की मौत हो जाती है तो दोषी को सश्रम आजीवन कारावास के साथ 25 लाख रुपये तक जुर्माना देना होगा। विधेयक में कहा गया है कि, यदि कोई व्यक्ति किसी को लिंच करने की साजिश में शामिल होता है या षडयंत्र करता है या लिंचिंग के कृत्य के लिए दुष्प्रेरित या उसमें सहायता या प्रयत्न करता है, तो उसके लिए भी आजीवन कारावास का प्रावधान किया गया है। अगर मॉब लिंचिंग में किसी को गंभीर चोट आती है, तब भी दोषी को 10 वर्ष से लेकर उम्र कैद तक की सजा होगी। इसके साथ ही 3 से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

Related Post

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

June 25, 2025
झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

June 19, 2025

झारखंड जमीन सर्वे: सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, तीन राज्यों से सीखी जा रही तकनीक

June 17, 2025

रांची में ऑनलाइन जिस्मफरोशी रैकेट पर पुलिस का छापा, कई हाई प्रोफाइल महिलाएं और छात्राएं शामिल

June 7, 2025

मॉब लिंचिंग की वो घटनाएं, जो बनीं सुर्खियां

7 जनवरी 2022 को धनबाद में एक युवक भीड़ के कहर का शिकार हुआ था, हलांकि थूक चटा कर छोड़ दिया गया था।  

8 फरवरी 2022 को हजारीबाग में प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक की हत्या।

10 फरवरी 2022 को लातेहार में अवैध संबंध का आरोप लगाकर पीटा गया, पिटाई के बाद उसकी मौत हो गयी।

4 जनवरी 2022 को सिमडेगा में एक युवक को पीटकर उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया गया।

8 मार्च 2021 को रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई लिंचिंग की घटना में एक 22 वर्षीय सचिन की मौत हो गई थी।

14 मार्च 2021 को अनगड़ा इलाके में छोटू खान नामक युवक की गाड़ी की बैटरी चुराने के आरोप में भीड़ द्वारा पीटकर मार डाला गया था तो वहीं चाईबासा में ग्रामीणों ने 22 वर्षीय एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

23अगस्त 2020 को जसीमुद्दीन नामक एक मुस्लिम युवक को पीटने और चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का मामला सामने आया था।

10 मई 2020 को झारखंड के दुमका जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया था, जहां बकरी चोरी के शक में भीड़ ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। पिटाई के बाद जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

अब तक 58 लोग हुए हैं शिकार, 35 की मौत

आंकड़ों पर गौर करें तो 17 मार्च 2016 से 12 फरवरी 2022 तक लगभग 60 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। मॉब लिंचिंग के मामले में हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एस अली ने बताया कि इस दौरान कुल 35 लोग मरे हैं। मरने वालों में 15 मुस्लिम, 11 हिन्दू, 5 आदिवासी, 4 ईसाई शामिल हैं. वहीं इस दौरान कुल 24 लोग घायल भी हुए हैं। घायल होनेवालों में 13 ईसाई, 5 आदिवासी, 3 मुस्लिम, 3 हिन्दू शामिल हैं।

Tags: Jharkhand NewsMob lynching
Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

by PadmaSahay
June 25, 2025
0

रांची : गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी अंजुला सिंह को मानवाधिकार आयोग की सिफारिश पर 4 लाख रुपये का मुआवजा...

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

by PadmaSahay
June 19, 2025
0

रांची: झारखंड में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया...

झारखंड जमीन सर्वे: सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, तीन राज्यों से सीखी जा रही तकनीक

झारखंड जमीन सर्वे: सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, तीन राज्यों से सीखी जा रही तकनीक

by PadmaSahay
June 17, 2025
0

रांची: झारखंड में जमीन सर्वे को पूरा करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में...

रांची में ऑनलाइन जिस्मफरोशी रैकेट पर पुलिस का छापा, कई हाई प्रोफाइल महिलाएं और छात्राएं शामिल

रांची में ऑनलाइन जिस्मफरोशी रैकेट पर पुलिस का छापा, कई हाई प्रोफाइल महिलाएं और छात्राएं शामिल

by PadmaSahay
June 7, 2025
0

रांची: राजधानी रांची में पुलिस ने एक संगठित ऑनलाइन जिस्मफरोशी रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह हुई...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
‘कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो तेजस्वी चार कदम चलेगा’

‘कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो तेजस्वी चार कदम चलेगा’

June 25, 2025
पटना में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़.. वांटेड अपराधी को लगी गोली

पटना में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़.. वांटेड अपराधी को लगी गोली

June 25, 2025
VIP Party gets boat symbol again Election Commission notification VIP 2025 Dev Jyoti announces VIP boat symbol return Bihar political parties new symbols list 2025

नाव पर सवार VIP फिर तैयार, चुनाव आयोग से मिला पुराना सिंबल वापस

June 25, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.