Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा जल्द हो सकती है, कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग एक हफ्ते में महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की घोषणा कर देगा। राज्य में चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोग को रिपोर्ट की जा चुकी है, ऐसे में वोटर के इस बात को लेकर चिंतित है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है भी या नहीं। आइए जानते हैं आप मतदाता कैसे Voter List में अपना नाम चेक कर सकते हैं-
झारखंड का कोई भी स्थानीय नागरिक जो वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहता है तो उन्हें अब किसी ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, अब मतदाता घर बैठे ही देख सकते हैं कि उसका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।
वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
1. सबसे पहले मतदाता को अपने मोबाइल पर झारखंड सीईओ पोर्टल खोलना होगा।
2. साइट खुलने के बाद मतदाता को होम पेज पर चेक योर नेम इन ई रोल पीडीएफ का विकल्प दिखाई पड़ेगा उसे क्लिक करें।
3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें मतदाता अपना रोल टाइप, जिला और अन्य पूछी गयी जानकारियां भरनी होगी।
4. इसके बाद मतदाता को नीचे दिये गये कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और ओके का बटन क्लिक करना होगा।
5. इतनी करने के बाद मतदाता के मोबाइल या डेस्कटॉप पर एक पीडीएफ खुलेगा, जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं।
इसके अलावा अगर मतदाता को वोटर आईडी कार्ड या वोटर लिस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सीधा झारखंड सीईओ वेबसाइट के हेल्पलाइन नंबर 18003311950 पर कॉल या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।




















