रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने पर झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा, “2019 के चुनाव से एक महीने पहले 2024 में चुनाव हो रहे हैं। हम पूरी तरह से तैयार हैं… हम चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं लेकिन सभी चाहते थे कि कार्यकाल पूरा हो। अगर आपने ऐसा फैसला लेना था तो महाराष्ट्र और हरियाणा में एक साथ चुनाव करवा सकते थे क्योंकि उनकी नियत तिथि 3 नवंबर और 26 नवंबर थी। यहां तो 6 जनवरी थी, इसलिए इतनी जल्दी चुनाव करवाने की जरूरत नहीं थी, लेकिन हमने जो काम किया है, उसके आधार पर हम लोगों के बीच जाएंगे।”
बता दे चुनाव के तारीखें की घोष्णा हो चुकी है और इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “झारखंड में चुनाव दो चरण में संपन्न होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। वहीं उन्होंने कहा कि मतगणना 23 नवंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, झारखंड में चुनाव दो चरण में संपन्न होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। बता दें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।




















