[Team insider] मंगलवार को झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की मौजूदा सरकार मॉडल कोड आफ कंडक्ट कि अधूरी जानकारी रखते हैं। आदिवासी और जनजाति समुदाय के बीच बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता को JMM पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा पंचायत चुनाव में हमारे लोगो ने सर्वाधिक जीत हासिल किया है सबसे ज्यादा tribal मुखिया हमारे लोग बने हैं। इसलिए झामुमु बौखला गयी।
कोड ऑफ कंडक्ट नियम चुनाव आयोग में शिकायत
अभी बीते दिनों हुई रांची में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम पर यूपीए द्वारा चुनाव आयोग में ज्ञापन सौपा गया था। जिसमे महागठबंधन का कहना है की भाजपा ने आदर्श आचार संघिता का उल्लंघन किया है, इसलिए भाजपा पर चुनाव योग को कड़ी कार्यवाही करने की भी मांग की गयी थी। इसपर दीपक प्रकाश का कहना है की कोड ऑफ कंडक्ट के नियम 437/6/INST/2016 के जाने बिना चुनाव आयोग में शिकायत किया गया जो हास्यपद है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उपचुनाव के लिए स्टेट कैपिटल , मेट्रोपॉलिटन सिटी मुंसिपल कॉरपोरेशन जैसे स्थानों पर आचार संहिता नहीं लगेगा। चुनाव आयोग के अनुसार जिस स्थान पर चुनाव हो रहे हैं उसी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता लागू होगा। प्रदेश अध्यक्छ दीपक प्रकाश ने कहा है की इसके लिए अब गठबंधन सरकार भाजपा से माफ़ी मांगे।




















