रांची: झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक छह सितंबर को आयोजित की गयी है। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से दी गयी। कहा गया कि झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुक्रवार (6 सितंबर 2024) को शाम 4:00 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी।
बताते चलें कि इस कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। कहा जा रहा कि मंत्रिपरिषद की इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। पिछली बैठक में 44 प्रस्तावों पर लगी थी मुहर इस बार भी कई अहम फैसले लिए जा सकते है।




















