[Team Insider] झारखंड में सड़क जाम की वजह से जंहा लोगों की जान जा रही है। तो वही गर्भवती महिला का प्रसव भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने की वजह से एंबुलेंस में हो रहा है। झारखंड में 2 ऐसे मामले सामने आए हैं। जिसमें एक में जाम की वजह से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। तो वहीं दूसरे मामले में एक महिला का जाम की वजह से एंबुलेंस में ही प्रसव हुआ।
महिला की एम्बुलेंस में मौत
दरअसल राज्य में सड़क जाम की समस्या भयावह रूप ले चूका हैं। इसी वजह से कई घटनाएं और दुर्घटनाएं सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में झरिया के बाटा मोड़ में लगे भीषण जाम के कारण महिला की एम्बुलेंस में ही मौत हो गई। जाम की वजह से समय पर महिला अस्पताल नही पहुँच पाई, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।महिला कोयरीबांध सतमोडवा की रहने वाली थी। मृतक के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की तबियत कुछ दिन से ठीक नही थी। इलाज पहले से चल रहा था। वही मंगलवार सुबह अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। जिसे आनन-फानन में एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाने के लिए निकले।लेकिन झरिया के बाटा मोड़ के पास ट्रैफिक में काफी देर तक फंस गए। मृतक के पति ने जाम हटाने के लिए लोगों से गुहार भी लगाई। लेकिन लोग नहीं माने और समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने की वजह से उनकी पत्नी की मौत हो गई।
एंबुलेंस में महिला की प्रसव
वहीं राजधानी रांची में भी एंबुलेंस फंसने की वजह से एक गर्भवती महिला की जान पर बन आई।हालांकि महिला का प्रसव एंबुलेंस में ही हुआ। दरअसल नामकुम स्थित ईएसआई अस्पताल ने नाजुक हालात में महिला को रिम्स रेफर किया था। वहां जाने के क्रम में कांटाटोली चौक पर जाम इतना भयावह था कि समय पर महिला को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका और प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रसूता अलका कुजुर ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। महिला टाटीसिलवे की रहने वाली है। जाम खुलने पर एंबुलेंस को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को भर्ती कराया गया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।


















