[Team Insider] त्रिकूट पहाड़ रोप-वे घटना को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गयी है। भाजपा ने इस मामले में सीधे तौर पर राज्य सरकार को घेरा। धनबाद एमपी एमएलए न्यायालय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश 2014 गोमिया विधानसभा चुनाव के समय आचार सहिता उलघ्नन मामले में मंगलवार को हाजिर हुए। इस दौरान भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता भी न्यायालय परिसर में महजूद रहे। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार हर मोर्चे पर फेल है।
यह घटना सरकार की विफलता को बताती है
देवघर त्रिकुट पर्वत रोपवे दुघर्टना को लेकर संवेदना प्रकट किए। वही दुघर्टना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। वही उन्होंने कहा विभागीय मंत्री घटना के समय उद्घाटन का फीता काटने में व्यस्त है । यह सरकार आत्मा विहीन है । मामले में एसआईटी जांच टीम का गठन करना चाहिए था, जो नही किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और गृह मंत्री का धन्यवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने घटना की जानकारी मिलने पर एनडीआरएफ की टीम, वायु सेना के हेलीकॉप्टर, सेना सहित अन्य को मौके पर भेजने का काम किये। रोपवे में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन यह घटना सरकार की विफलता को बताती है।
हेमन्त सोरेन सरकार कोयले की तस्करी करने में व्यस्त
वही राज्य सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार कोयले की तस्करी करने में व्यस्त है।आम लोगो के जिंदगी से कोई लेना देना इस सरकार को नही है। हेमन्त सोरेन को डरी सहमी सरकार बताया। निगम चुनाव नही कराना यह प्रमाण है। वही धनबाद पूरे देश को रोशनी देती है।लेकिन आज धनबाद बिजली की घोर संकट से जूझ रहा है।