झारखंड में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। उनमें पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं बचा है। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया है। जहां रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अशोक कुंज स्थित पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के आवास पर चोरों से धावा बोल दिया।
चोरों ने तीन लाख रुपए के सामान की चोरी कर मौके से फरार हो गए। चोरों ने घर का ताला तोड़ तीन लाख रुपए की कीमत के सामान चुरा ले गए। इतना ही नहीं चोर अपने साथ टीवी बाथरूम का नल और अन्य सामान भी साथ ले गए। इस संबंध में उनके भांजे अविनाश गौरव ने अरगोड़ा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
केस दर्ज कराने वाले अविनाश गौरव ने पुलिस को बताया कि वह लालपुर थाना क्षेत्र में सुधा अपार्टमेंट में रहते हैं। वह ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह के घर की देखभाल केयर टेकर के रूप में करते हैं। मलखान सिंह के आवास पर रिपेयरिंग का काम चल रहा है। अविनाश ने घर से निकले कचड़ा को हटाने के लिए उन्होंने रात में एक गाड़ी को बुलाया था। रात 10 से 10.30 के बीच वह कचड़ा लेकर चला गया।
अगले दिन 20 मार्च की सुबह 9 बजे जब वह आवास पर आए तो पाया कि गेट का ताला टूटा हुआ है। घर में लगा टीवी और कई कीमती सामान गायब थे। घर में सात बाथरूम हैं, उसमें लगे सभी नल गायब थे।
वहां आसपास में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया तो पता चला कि रात तीन बजे के लगभग चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।




















