Jharkhand First Phase Voting: झारखंड में चार संसदीय सीटों खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम में आज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान होगा। इन सभी चारों सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक चलेगा। चारों सीटों पर कुल 64,58,036 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 32,19,039 महिलाएं, 32,38,955 पुरुष और 52 थर्ड जेंडर हैं।
सिंहभूम संसदीय सीट पर चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में 13.37 प्रतिशत, चक्रधरपुर में 12.36, जगरनाथपुर में 12.67, मझगांव में 12.91, सरायकेला में 12.54 और मनोहरपुर में 12.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।
खूंटी संसदीय सीट पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र में 12.61 प्रतिशत, खूंटी में 13.27, कोलेबिरा में 13.12,सिमडेगा में 12.78, तमाड़ में 11.25 और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में 9.87 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
लोहरदगा संसदीय सीट पर बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में 9.68 प्रतिशत, गुमला में 12.83 प्रतिशत, लोहरदगा में 11.82 प्रतिशत, मांडर में 10.78 प्रतिशत और सिसई विधानसभा क्षेत्र में 9.94% मतदान हुआ है।
पलामू संसदीय सीट पर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 12.07 प्रतिशत, विश्रामपुर में 11.49 प्रतिशत, छतरपुर में 11.60 प्रतिशत, डाल्टनगंज में 11.36 प्रतिशत, गढ़वा में 10.90 प्रतिशत और हुसैनाबाद में 11.39 प्रतिशत मतदान हुआ है।
पलामू जिले में पहले दो घंटे में 11.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि लोहरदगा में सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच कुल 10.97 प्रतिशत लोगों ने मतदान किए थे। वहीं खूंटी और सिंहभूम में क्रमश: 12.20 प्रतिशत और 12.67 प्रतिशत मतदान हुआ था।




















