[Team Insider] शहरी नागरिकों को स्वस्थ जीवन यापन के लिए नगर विकास विभाग ने अमृत योजना के तहत 35 पार्क बनाने का निर्णय लिया है। यह पार्क राज्य के सभी प्रमंडलों में स्थित विभिन्न नगर निकायों में बनाये जायेंगे। विभाग के निर्देश पर जुडको ने पार्क बनाने के लिए खाका बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए सूचीबद्ध एजेंसियो के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही उद्यानों के तैयार करने के लिए खाका बनाने का कार्यादेश जारी कर दिया जायेगा।
कहां कितने बनेंगे पार्क
इसके लिए पलामू प्रमंडल के विभिन्न जिलों के नगर निकायों में 6 , उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों के नगर निकायों में 10 , दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के शहरी निकायों में 4 , संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न विभिन्न शहरी निकायों में 11 और कोल्हान प्रमंडल के शहरी निकायों में 4 पार्क बनेंगे। वहीं एक एकड़ जमीन पर पार्क बनाने में एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
कंक्रीट का उपयोग नहीं के बराबर
उद्यानों के निर्माण में कंक्रीट का उपयोग नहीं के बराबर किया जायेगा। हरियाली और सुंदरीकरण पर विशेष बल दिया जायेगा। व्यायाम के लिए खुला जिम , मार्निंग वाक के लिए पाथ वे और फुटपाथ का भी प्रावधान किया जायेगा। उद्यान को आकर्षक बनाने के लिए लैंड स्केपिंग और लाइटिंग की भी व्यवस्था की जायेगी । शौचालय और पेयजल का प्रावधान रहेगा। विश्राम के लिए गज़ीबो और बेंच भी उपलब्ध रहेंगे।
प्रमंडल और निकायवार बनने वाले उद्यानों की सूची है इस प्रकार
पलामू प्रमंडल
पलामू जिला: छतरपुर नगर पंचायत उतवा ढोडा वार्ड नंबर 2, हरिहरगंज नगर पंचायत पार्क और हरियाली का विकास, हुसैनाबाद नगर पंचायत शिवपुरी पार्क।
लातेहार जिला: लातेहार नगर पंचायत दरूआ वार्ड नंबर 6
गढ़वा जिला: गढ़वा नगर परिषद टंडवा वार्ड नंबर 19 , श्री वंशीधर नगर पंचायत राजा पहाड़ी मंदिर परिसर ।
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल:
चतरा जिला: बचरा नगर पंचायत पीपल चौक के पास वार्ड नंबर 8, चतरा नगर परिषद गधतर डीभा छठ तालाब।
कोडरमा जिला: डोमचांच नगर पंचायत गुहदर वार्ड नंबर 13 , झुमरीतिलैया नगर परिषद गुमो झुमरीतिलैया वार्ड नंबर 22 और अवस्थित तालाब वार्ड नंबर 27, कोडरमा नगर पंचायत जागर्स पार्क।
गिरिडीह जिलाः धनवार नगर पंचायत प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे।
बोकारो जिला: फुसरो नगर परिषद शारदा कालोनी वार्ड नंबर 11 और दामोदर नदी तट हरियाली क्षेत्र।
धनबाद जिला: चिरकुंडा नगर पंचायत खेल मैदान और पार्क वार्ड नंबर 20
दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल
लोहरदगा जिला : कार्तिक उरांव चैक वार्ड नंबर 15
गुमला जिला : गुमला नगर परिषद राक गार्डेन दुंदुरिया वार्ड नंबर 2
रांची जिला : बुंडू नगर पंचायत भकुआडीह।
खूंटी जिला : खूंटी नगर पंचायत कुसुम टोली पार्क वार्ड नंबर 8
संताल परगना प्रमंडल
जामताड़ा जिला : जामताड़ा नगर पंचायत गायछंद नया नगर भवन दुलाडीह , मिहिजाम नगर पंचायत कनगोयी वार्ड नंबर 19
देवघर जिला : मधुपुर नगर परिषद टिटिहिया बैंक ।
दुमका जिला : दुमका नगर परिषद शिवपहाड़ ।
पाकुड़ जिला : पाकुड़ नगर परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान।
गोड्डा जिला : नगर पंचायत गोड्डा नगर परिषद उपायुक्त आवास के पीछे, महागामा नगर पंचायत डीग्री कालेज के निकट ।
साहेबगंज जिला : बड़हरवा नगर पंचायत नीलपोखर प्लाट वार्ड नंबर 13 ,राजमहल नगर पंचायत अकबरी मस्जिद के पीछे वार्ड नंबर 3, साहेबगंज नगर परिषद गंगा विहार पार्क।
कोल्हान प्रमंडल
पश्चिम सिंहभूम जिला : चाईबासा नगर परिषद जेएमपी चैक आरओबी के निकट एवं चक्रधरपुर नगर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे।
पूर्वी सिंहभूम जिला : चाकुलिया नगर पंचायत कामारीगोड्डा वार्ड नंबर 1
सरायकेला खरसावां जिला : सरायकेला नगर पंचायत रिवरव्यू पार्क।