BOKARO: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की वर्तमान सरकार पर आम लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार के समय आम झारखंडियो का सपना को पूरा करने के लिए उनकी सरकार ने स्थानीय नीति लागू किया था। लेकिन हेमंत सोरेन जी 1932 के खतियान का राग अलाप कर आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जो बात सदन में कहते हैं, उसके ठीक विपरीत आचरण कर रहे है। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि जनता सब कुछ देख रही है और काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ती है। मधुबन में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने के दौरान पेटरवार पहुंचे थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
राज्यसभा चुनाव 2026: 5 राज्यों की 16 सीटों पर सियासी घमासान तय, शरद पवार के संन्यास से बदले समीकरण.. बिहार-महाराष्ट्र में किसका पलड़ा भारी?
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की 16 राज्यसभा सीटों पर चुनाव (Rajya Sabha Election...




















