[team insider] गुमला पुलिस ने नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के चैनपुर प्रखण्ड के अति नक्सल प्रभावित कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के बुढिकोना गांव में एक एकड़ में अफीम की खेती की जा रही है। जिसके बाद चैनपुर एसडीपीओ सीरिल मरांडी सहित पुलिस बल के द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाकर बूढ़ीकोना गांव के करीब 1 एकड़ खेत में लगे अफीम के पौधों को को नष्ट किया। वहीं इस मामले पर एक नामजद अभियुक्त खिलाफ केस दर्ज किया गया।
पटना में झारखंड मंत्री दीपिका सिंह और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बीजेपी RSS पर तीखा हमला, कहा 10000 की राशि चुनावी जुमला
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने हाल ही में अपनी प्रतिक्रियाओं...




















