RANCHI : धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की जेल के अंदर हत्या मामले को झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख तय की है। अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से जानना चाहा है कि चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के बावजूद इस प्रकार के फायर आर्म्स जेल के भीतर कैसे पहुंचे जिससे इस घटना को अंजाम दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय ने इस मामले में राज्य सरकार से जानना चाहा की प्रशासन से कहां चूक हुई है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने जेल आईजी को कल वर्चुअल रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख तय की है।
बिहार में नई Cyber Crime Unit का गठन.. Police Week 2026 में गृहमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
Bihar Cyber Crime Unit: बिहार में तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया के बीच साइबर अपराध पुलिस के लिए सबसे बड़ी...




















