[Team Insider] राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के एडीजी नितिन अग्रवाल और आईजी राजीव सिंह ने बुधवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री को सीआरपीएफ के अधिकारियों ने राज्य में नक्सलियों के विरुद्ध जारी अभियान की अपडेट की जानकारी दी।
नक्सल विरोधी अभियान की गति को बढ़ाएं
मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान की गति को और बढ़ाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। ताकि राज्य में नक्सलियों का पूरी तरह से खात्मा किया जा सके और लोगों में नक्सलियों को लेकर भय खत्म हो सके। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।
पांव पसार रहे हैं नक्सली
बता दें कि झारखंड में एक बार फिर नक्सली पांव पसारने लगे हैं। आए दिन नक्सली वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिससे राज्य में नक्सल गतिविधि की वजह से लोगों में भय का माहौल है। हालांकि झारखंड पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है और उन्हें सफलता भी हाथ लग रही हैं। फिर भी नक्सली अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगे हुए हैं।