झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन लगातार कानूनी मुश्किलों से घिरे हुए हैं। हेमंत सोरेन को ईडी ने सात समन दिए हैं। छह समन के बाद भी हाजिर नहीं हुए हेमंत सोरेन से अब जगह बताने को कहा है, जहां उनसे पूछताछ हो सके। वहीं सूत्रों के अनुसार अब हेमंत सोरेन ने ईडी के रूख के आगे हथियार डालने का निर्णय लिया है। संभावना है कि हेमंत सोरेन अब इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी भी चल रही है। कल्पना अभी विधानसभा की सदस्य नहीं हैं। लेकिन गाण्डेय विधानसभा से डॉ. सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। पूरी संभावना है कि कल्पना सोरेन को इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया जाएगा।

हेमंत सोरेन को 6 समन, फिर भी असर नहीं
दूसरा मामला झारखंड का है, जहां के सीएम हेमंत सोरेन ईडी के निशाने पर हैं। जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन पर आरोप हैं और ईडी उनसे इस मामले में पूछताछ करना चाहती है। जमीन घोटाले में चल रही जांच के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिए सोरेन को पहली बार समन जारी कर 14 अगस्त को बुलाया गया था। इसके बाद उन्हें 24 अगस्त, 9 सितंबर, 23 सितंबर, 26 सितंबर, 4 अक्टूबर और छठी बार 12 दिसंबर को हाजिर होने का समन भेजा गया। लेकिन सोरेन इनमें से किसी समन पर हाजिर नहीं हुए। इसके बाद 30 दिसंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और समन भेजा। ईडी ने बताया है कि आपको (हेमंत सोरेन) पीएमएलए की धारा-50 के तहत बयान दर्ज कराने का आखिरी मौका दिया जा रहा। आप खुद तिथि, समय और जगह बताएं, वहां ईडी के अधिकारी आकर पूछताछ कर लेंगे। इसके जवाब के लिए मुख्यमंत्री हेमंत को दो दिन समय दिया गया है। ईडी द्वारा दी गई समय सीमा समाप्त हो चुकी है।




















