[Team Insider]: क्रिकेट में अपने खेल से लोगों को चौंकाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की वेब सीरीज में नजर आएंगे। उन्होंने फेसबुक पेज पर वेब सीरीज का टीचर जारी किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वेब सीरीज में अघोरी की कहानी है। इसमें धोनी एक सुपर हीरो का किरदार निभा रहे हैं।

धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी बना रही वेब सीरीज
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व: ओरिजिन’ का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस वेब सीरीज को धौनी एंटरटेनमेंट कंपनी बना रही है, जिसकी शुरुआत 2019 में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने की थी।
समाज के मिथक को तोड़ने का किया गया प्रयास
वेब सीरीज का टीचर जारी करते हुए धोनी ने लिखा- ‘मुझे अपने नए अवतार अथर्व: द ओरिजिन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस वेब सीरीज के लेखक रमेश थमिलमनी ने लिखा हैं। टीचर में धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में दिखाया गया है। इसमें धोनी राक्षसी सेना के खिलाफ लड़ते दिखते हैं। धोनी इंटरटेनमेंट कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर उनकी पत्नी साक्षी हैं। उन्होंने नॉवेल को थ्रिलिंग सीरीज बताया है। कहा यह बुक एक माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन है, जो एक रहस्यमई अघोरी की जर्नी को बताती है। इस सीरीज के माध्यम से समाज के मिथक को तोड़ने का प्रयास भी किया गया है।