[Team insider] श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरो की शुक्रवार को वतन वापसी हुई। इनके घर वापसी में केंद्र और राज्य सरकार के साथ साथ मजदूरों की आवाज उठाने वाले सिकंदर अली की अहम भूमिका रही। झारखंड गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद के ये 19 मजदूर श्रीलंका में फंसे थे। इनमें गिरिडीह के 16 मजदूर हैं।
कंपनी ने मजदूरों का पासपोर्ट भी कर लिया था जब्त
बता दें कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वीडियो वायरल कर स्वदेश वापसी की गुहार लगाई थी। गिरिडीह के बगोदर, सरिया और डुमरी, धनबाद के गोमो और हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के मजदूर इनमें शामिल है। गौरतलब है कि ये सभी मजदूर फरवरी में ट्रांसमिशन लाइन कल्पतरू कंपनी के लिए काम करने श्रीलंका गए थे। लेकिन उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला। जिसकी वजह से सभी दाने-दाने के मोहताज हो गए थे। कंपनी ने मजदूरों का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था।
मलेशिया में फंसे 30 में से 10 मजदूरों की हो चुकी है वापसी
पिछले गुरूवार को मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों में से 10 मजदूरों की वापसी हुई है। जबकि 20 मजदूर अभी भी मलेशिया में ही फंसे हुए हैं। प्रवासी मजदूरों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं। झारखंड में रोजगार की व्यवस्था नहीं होगी। तब तक मजदूरों का पलायन देश-विदेश में होता रहेगा।