[Team insider] मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्थानीय नीति के बयान पर भाजपा का पलटवार करते हुए, विधायक अमर बाउरी ने CM को पर बोल हमला बोला। और कहा कि सच कभी न कभी सामने आना था वह कल आ गया। जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री थे उपमुख्यमंत्री थे तब वह स्थानीय नीति या नियोजन नीति की बातें थी, तब उस समय बातें नहीं की। 2019 के चुनाव में उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जनता के सामने आई थी और कहा था हम जब सत्ता में आएंगे तो रघुवर दास की जो नियोजन नीति है उसे अलग करके हम और खतियान और 32 के आधार पर नियोजन नीति बनांएगें और यहां के 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे। यह झूठ उन्होंने कितना भयंकर तरीके से फैलाया और उनको सत्ता में बैठाने का काम किया।
जनता को सब्जबाग दिखाया
27 महीने के बाद जब पूरा जनता का दबाव बना रहा है, लोग सड़कों पर उतर रहे हैं, लोग कसम खा कर यह कह रहे हैं कि हम लोगों ने आप को ही वोट दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को वोट दिया है। तब मुख्यमंत्री अपने वादे से आप मुकर रहे हैं। जो जनता को सब्जबाग दिखाया और भोली-भाली जनता उसमें फंसी है।
हेमंत सोरेन को चांदी के थाली में मिल गया है सत्ता
आप जो कर सकते हैं संविधान में जो हो सकता है वही बोलना चाहिए था। राजनेताओं के लिए बहुत यह बहुत बड़ा सबक जो आप कर सकते हैं, उसी को आप जनता के बीच रखना चाहिए। अमर बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन पलटू राम है और उनको चांदी के थाली में सत्ता में मिल गया है। उनको समझ में नहीं आ रहा है। सरकार पूरी तरह से झारखंडी भावनाओं को झारखंडी लोगों को खिलाफ की सरकार है। 5लाख नौकरियों की घोषणा को जिस तरह से खारिज किया यह दिखलाता है कि कितना बड़ा झूठा मुख्यमंत्री है। इसे ज्यादा बड़ा झूठा मुख्यमंत्री आज तक नहीं हुआ है। आज केजरीवाल भी शर्म आ रहा है कि मेरे से बड़ा झूठा मुख्यमंत्री देश के अंदर पैदा हो गया है।
अंडरस्टैंडिंग और लूट में पार्टनरशिप का मामला है
वहीं सीता सोरेन पर कहा कि यह माध्यम बना रही, आपको, हमको और सदन को। उनके घर का मामला है, यह कोई नीतियां सिद्धांत का मामला नहीं है। यह अंडरस्टैंडिंग और लूट में पार्टनरशिप है जो शेयर है उसका मामला है। जब नहीं होता है अब आपको और हमको माध्यम बनाकर पॉलीटिकल प्रेशर बना करके, अपने-अपने ठीक हो जाता है। फिर वह खत्म हो जाता है।