• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

Jharkhand/Ranchi: श्रमिकों और कामागारों के प्रति सरकार संवेदनशील, शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ

May 1, 2022
Bihar Politics: RJD ने चिराग पासवान को दी नसीहत.. खुलकर कहिए, पर्दा डालने की कोशिश मत कीजिए !

Bihar SIR: वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी.. मनोज झा गरमा गए, कांग्रेस भी भड़की, JDU-BJP ने क्या कहा?

August 1, 2025
Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

August 1, 2025
अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

August 1, 2025
चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

चुनाव आयोग के पोर्टल पर जारी हो गई वोटर लिस्ट.. वीडियो में देखिए कैसे चेक करेंगे अपना नाम

August 1, 2025
राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर भड़क गया चुनाव आयोग.. कहा- हर दिन झूठे आरोप

राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर भड़क गया चुनाव आयोग.. कहा- हर दिन झूठे आरोप

August 1, 2025
Divorce के बाद पहली बार बोले Yuzvendra Chahal.. ‘मानसिक तनाव में Suicide के ख्याल तक आए’

Divorce के बाद पहली बार बोले Yuzvendra Chahal.. ‘मानसिक तनाव में Suicide के ख्याल तक आए’

August 1, 2025
पटना में छात्रों का महा आंदोलन.. ‘डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा गूंजा

पटना में छात्रों का महा आंदोलन.. ‘डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा गूंजा

August 1, 2025
Bihar Politics: बीजेपी छोड़ जनसुराज में शामिल हुए सुधीर शर्मा.. प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

Bihar Politics: बीजेपी छोड़ जनसुराज में शामिल हुए सुधीर शर्मा.. प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

August 1, 2025
‘दिन में भाजपा के द्वार, रात में तेजस्वी के घर..’  छपरा में बीजेपी नेत्री की वायरल फोटो से मची खलबली

‘दिन में भाजपा के द्वार, रात में तेजस्वी के घर..’ छपरा में बीजेपी नेत्री की वायरल फोटो से मची खलबली

August 1, 2025
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की डेट जारी.. चुनाव आयोग ने किया ऐलान

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की डेट जारी.. चुनाव आयोग ने किया ऐलान

August 1, 2025
चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है.. राहुल गांधी ने कहा सबूत भी है, JDU ने दिया जवाब

चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है.. राहुल गांधी ने कहा सबूत भी है, JDU ने दिया जवाब

August 1, 2025
SIR in Bihar: चुनाव आयोग ने जारी किये फाइनल आंकड़े.. टोटल 7.24 करोड़ वोटर, 65 लाख नाम हटाए गए

Bihar SIR: सबसे पहले राजनीतिक दलों को मिल गई वोटर लिस्ट की कॉपी.. EC की वेबसाइट पर 3 बजे होगा जारी

August 1, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 2, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

Jharkhand/Ranchi: श्रमिकों और कामागारों के प्रति सरकार संवेदनशील, शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ

by WriterOne
May 1, 2022
in झारखंड, राज्य
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team insider] मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के दिशा-निर्देश में गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 30 कामगारों में से 10 की झारखण्ड सुरक्षित वापसी श्रमिक दिवस से दो दिन पूर्व हुई। शेष 20 कामगारों की वापसी हेतु सरकार प्रयास कर रही है। ये पहली बार नहीं हुआ, जब देश और विदेशों में फंसे कामगारों की सुरक्षित वापसी का कार्य किया गया हो। ऐसे दर्जनों उदाहरण हैं, जब सरकार कामगारों के सम्मान में आगे आई है। कोरोना संक्रमण काल में झारखंड अपने श्रमिकों को प्लेन ट्रेन और अन्य परिवहन के माध्यम से वापस लाने वाला पहला राज्य था।

हजारों की संख्या में श्रमिक अपने घर लौटे

सरकार को राज्य के श्रमिकों और कामगारों की चिंता थी और यही वजह रही कि अचानक लगे लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों के देश के विभिन्न राज्यों में फंसने की जानकारी मिलते ही सरकार ने सबसे पहले उनके लिए भोजन और आश्रय की व्यवस्था की तत्पश्चात उन्हें लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे श्रमिकों एवं कामगारों को लाने का कार्य शुरू किया गया। हजारों की संख्या में श्रमिक अपने घर लौटे।

श्रमिकों के रोजगार का हुआ प्रयास

कोरोना संक्रमण के इस दौर में रोजगार का अभाव दिखाई दे रहा था। दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह दौर विभीषिका के समान था। इसको देखते हुए सरकार के स्तर पर कार्य योजना तैयार की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को लेकर जो तनाव था उसे काफी हद तक सरकार ने कम करने का प्रयास किया। ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों मानव दिवस सृजित कर सरकार श्रमिकों को काम दिलाने में सफल रही। मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक कुल 2.8 लाख से अधिक परिवारों को जोड़ते हुए जॉबकार्ड निर्गत किया गया।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का किया गया सरलीकरण

वहीं शहरी क्षेत्रों में भी कार्य के अभाव को देखते हुए शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना से शहरी जनसंख्या के करीब 31 प्रतिशत लोग जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहें हैं उन्हें लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया गया। झारखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत श्रमिकों भाईयों के लिए पांच योजना लागू की गई है। 2021-22 में 6 हजार श्रमिकों को 11 करोड़ रूपये के समतुल्य राशि का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का सरलीकरण किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने ही राज्य में स्वरोजगार अपना सकें।

Related Post

Jharkhand News: रांची में बन रहा अनोखा चार सितारा होटल.. कहीं भी कर सकते हैं शिफ्ट !

Jharkhand News: रांची में बन रहा अनोखा चार सितारा होटल.. कहीं भी कर सकते हैं शिफ्ट !

July 20, 2025
देवघर में 11 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला.. रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, सुल्तानगंज में कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव.. जानिए नया शेड्यूल

July 13, 2025

झारखंड क्रिकेट में नया युग: अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए अध्यक्ष, ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप

May 18, 2025

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

May 2, 2025

सरकार ने कदम बढाया

श्रमिकों के कल्याण हेतु सरकार ने कदम बढाया। संक्रमण काल में प्रवासी श्रमिकों और कामगारों ने बहुत कुछ झेला है और इसकी पुनरावृति ना हो, इसके लिए सरकार उनके पलायन को देख सुरक्षित और जवाबदेह प्रवासन सुनिश्चित कर रही है। क्योंकि इससे पूर्व श्रमिकों के लिए कोई ठोस नीति का निर्माण नहीं किया गया। कोराना काल में सरकार के प्रयास से झारखण्ड से अन्य राज्यों में प्रवास करने वाले श्रमिकों की संख्या ज्ञात हुई। उन सभी का निबंधन राज्य सरकार के श्रमाधान और केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल में किया गया है, जिससे मुसीबत के समय सरकार उनतक पहुंच कर मदद कर सके।

श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिसंबर 2021 में सेफ एंड रिस्पांसिबल माइग्रेशन इनिशिएटिव (एसआरएमआइ) का शुभारंभ किया था। झारखण्ड से रोजगार के लिए बड़े पैमाने पर श्रमिकों का पलायन होता है, परंतु आज तक प्रवासी श्रमिकों के सुरक्षित और जवाबदेह पलायन के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनायी गयी थी। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के पहल पर एसआरएमआइ का शुभारम्भ हुआ है। सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल माइग्रेशन इनिशिएटिव के तहत प्रवासी श्रमिकों और कामगारों के सुरक्षित और जिम्मेदार प्रवासन हेतु गुमला और पश्चिमी सिंहभुम में केंद्र का शुभारम्भ किया गया।

श्रमिक दिवस के अवसर पर दुमका में भी केंद्र का शुभारंभ

यह केंद्र जिला श्रम और रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय सहायता प्रकोष्ठ के रूप में तथा जिला श्रम एवं रोजगार अधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्य करेगा। इसके जरिये गुमला और पश्चिमी सिंहभूम के अन्दर अंतरराज्यीय प्रवासियों और उनके परिवारों की पहचान करने दिशा में काम करेंगे, ताकि ऐसे श्रमिकों एवं कामगारों की  सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह कार्य उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर किया जायेगा। साथ ही, श्रमिकों और कामगारों के पंजीकरण की भी सुविधा केंद्र में दी जाएगी। इनके लिए शिविर का आयोजन भी समय-समय पर करने की योजना है। श्रमिक दिवस के अवसर पर दुमका में भी केंद्र का शुभारंभ हो रहा है।

“हमारी सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में श्रमिकों और कामगारों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि राज्य से जो भी श्रमिक बाहर काम करने जाते हैं उनके लिए एक ऐसी नीति तैयार की जाए जिससे वह और उनके परिवार दूसरे राज्यों में भी सरकारी नीतियों का लाभ उठा सकें। हम लगातार कोशिश कर रहे है की किस तरह पलायन को सुरक्षित एवं ज़िम्मेदार बनाया जाए। आज श्रम दिवस के मौक़े पर मैं राज्य सरकार की ओर से अपनी श्रमिक भाइयों – बहनों को नमन करता हूँ।।”

सत्यानंद भोक्ता, मंत्री, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग

Tags: CM Hemant sorenLaborRanchi News
Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

Jharkhand News: रांची में बन रहा अनोखा चार सितारा होटल.. कहीं भी कर सकते हैं शिफ्ट !

Jharkhand News: रांची में बन रहा अनोखा चार सितारा होटल.. कहीं भी कर सकते हैं शिफ्ट !

by RaziaAnsari
July 20, 2025
0

Jharkhand News: राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में एक अनोखा और तकनीकी रूप से उन्नत चार सितारा होटल निर्माणाधीन है,...

देवघर में 11 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला.. रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, सुल्तानगंज में कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव.. जानिए नया शेड्यूल

by RaziaAnsari
July 13, 2025
0

रांची/भागलपुर: श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर में उमड़ने वाली अपार भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने...

झारखंड क्रिकेट में नया युग: अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए अध्यक्ष, ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप

झारखंड क्रिकेट में नया युग: अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए अध्यक्ष, ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप

by PadmaSahay
May 18, 2025
0

रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के बहुप्रतीक्षित चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल...

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

by PadmaSahay
May 2, 2025
0

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर...

  • Trending
  • Comments
  • Latest

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Bihar Politics: RJD ने चिराग पासवान को दी नसीहत.. खुलकर कहिए, पर्दा डालने की कोशिश मत कीजिए !

Bihar SIR: वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी.. मनोज झा गरमा गए, कांग्रेस भी भड़की, JDU-BJP ने क्या कहा?

August 1, 2025
Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

Bihar News: कोर्ट ने पूर्व लोजपा नेता समेत 6 को सुनाई उम्रकैद.. जानिए क्या है मामला

August 1, 2025
अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

अब वे बिहार भी हारेंगे.. राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर क्या बोले बीजेपी नेता

August 1, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.