• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

Jharkhand/Ranchi: भंवर में फंसे हेमन्‍त क्‍या बदलेंगे करवट, निशिकांत दुबे ने यह क्‍या कह दिया

April 22, 2022
बिहार कांवर यात्रा 2025 सुल्तानगंज से देवघर कांवर रूट बाबा गरीबनाथ मंदिर मुजफ्फरपुर सिद्धेश्वरनाथ धाम जहानाबाद ब्रह्मेश्वरनाथ यात्रा बक्सर

बिहार में कांवर यात्रा 2025: शिवभक्तों के लिए 5 प्रमुख मार्गों की विस्तृत जानकारी

July 11, 2025
सुपौल में मत्स्य अधिकारी की गिरफ्तारी बिहार शराबबंदी कानून का उल्लंघन DM सावन कुमार ने कराई जांच मछुआरा दिवस कार्यक्रम शराब के नशे में सरकारी अधिकारी

सुपौल कांड: सरकारी कार्यक्रम में नशे में धुत मत्स्य पदाधिकारी गिरफ्तार, DM ने कराई सख्त कार्रवाई

July 11, 2025
बिहार मौसम अपडेट पटना में बारिश और वज्रपात बिहार मानसून पूर्वानुमान उत्तर बिहार में भारी वर्षा बिहार किसानों की चिंता

बिहार मौसम: 16 जुलाई से मानसून की वापसी, उत्तर बिहार में भारी बारिश की संभावना

July 11, 2025
Bihar Government Women Reservation Notification 2025, Female Candidates Sarkari Naukri Bihar, BPSC Jobs for Women in Bihar, Bihar 35 Percent Reservation Update

बिहार सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफ़ा, BPSC ने जारी किया आदेश

July 11, 2025
अमित शाह की अध्यक्षता में बिहार-झारखंड जल समझौता सोन नदी जल बंटवारे पर ऐतिहासिक फैसला पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक में जल विवाद समाधान

सोन नदी जल विवाद का ऐतिहासिक समाधान, बिहार-झारखंड के बीच समझौता

July 11, 2025
Shravani Mela 2025 inauguration at Ajgaibinath Dham Kanwariyas walking with holy water during Sawan Bihar Deputy CM Samrat Choudhary at Shravani Mela event Anup Jalota performing bhajans at Shravani Mela Ganga Aarti at Sultanganj during Shravani Mela

श्रावणी मेला 2025 का भव्य आगाज: सम्राट चौधरी करेंगे अजगैबीनाथ धाम में उद्घाटन, कांवरियों के लिए खास सुविधाएं

July 11, 2025
20 साल पहले का जंगलराज भूलेगा नहीं बिहार.. बीजेपी ने जारी किया दूसरा वीडियो, लालू-तेजस्वी को घेरा

बिहार की राजनीति में फिर ‘भूरा बाल’.. राजद पर फायर हुए NDA के नेता

July 10, 2025
‘चुनाव के समय में AC से निकल कर बिहार आते हैं राहुल गांधी’

चुनाव से पहले BJP ने तैनात किये 52 जिला प्रभारी.. देखिये किसे कहां मिली जिम्मेदारी

July 10, 2025
अब रात में लड़का-लड़की घूमते हैं… राजद पर निशाना साधते ये क्या बोल गये नीतीश कुमार

बिहार के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में आएंगे 1227 करोड़ रुपये..

July 10, 2025
अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर राजगीर.. सीएम नीतीश ने किया स्टेडियम और बुद्ध सर्किट रोड का निरीक्षण

अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर राजगीर.. सीएम नीतीश ने किया स्टेडियम और बुद्ध सर्किट रोड का निरीक्षण

July 10, 2025
बिहार विधान सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह वेलिंगटन में संसदीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ले रहीं भाग

बिहार विधान सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह वेलिंगटन में संसदीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ले रहीं भाग

July 10, 2025
श्रावणी मेले को लेकर अजगैबीनाथ धाम सज धज कर तैयार..

श्रावणी मेले को लेकर अजगैबीनाथ धाम सज धज कर तैयार..

July 10, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 11, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

Jharkhand/Ranchi: भंवर में फंसे हेमन्‍त क्‍या बदलेंगे करवट, निशिकांत दुबे ने यह क्‍या कह दिया

by WriterOne
April 22, 2022
in झारखंड, राज्य
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team insider] मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन से व्‍यक्तिगत विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के ताजा ट्वीट ने नयी हवा बहा दी है। मौसम की गरमाहट से ज्‍यादा हेमन्‍त इन दिनों चुनाव आयोग के हीट वेव से आहत हैं। हेमन्‍त सोरेन द्वारा खुद के नाम माइनिंग लीज लेने को लेकर चुनाव आयोग ने राज्‍य सरकार से पूछताछ कर रखी है। इसमें आयोग का नकारात्‍मक फैसला हेमन्‍त सोरेन का राजनीतिक भविष्‍य तय करेगा। विधानसभा की सदस्‍यता के साथ मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। बदली हुई परिस्थिति में राजनीतिक हलकों में यह सवाल तेजी से तैर रहा है कि क्‍या हेमन्‍त सोरेन भाजपा की मेहरबानी के उपाय में लग गये हैं।

हेमन्‍त के सहयोगियों के साथ ठीक-ठाक नहीं चल रही

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट से भी कुछ इसी तरह का संदेश पसर रहा है। निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा है कि ”मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन जी भाजपा की शरण में? बुरे काम का बुरा नतीजा, यानी जैसी करनी वैसी भरनी।” अब ये तो खुद दुबे ही बता सकते हैं कि वे हेमन्‍त सोरेन का खेल बिगाड़ना चाहते हैं या ट्वीट का मकसद कुछ और है। दरअसल इन दिनों हेमन्‍त की उनके सहयोगियों के साथ ठीक-ठाक नहीं चल रही। भाषा विवाद पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एतराज जता चुके हैं। वहीं बड़ी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के साथ उनके रिश्‍ते सहज नहीं लग रहे।

कांग्रेस प्रभारी अपना असंतोष जाहिर कर चुके हैं

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने प्रदेश का प्रभार संभालने के बाद से ही हेमन्‍त सोरेन को मोजर नहीं डाला। यही रवैया हेमन्‍त सोरेन की ओर से भी रहा। रांची के अपने पांचवें दौरे में मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन से मिले। वह भी कॉमन मीनिमन प्रोग्राम पर पार्टी जनों की भावना से अवगत कराने। डेढ़ माह से अधिक हो गये मगर हेमन्‍त सोरेन की ओर से इस पर कोई पहल नहीं की गई। कांग्रेस प्रभारी इसको लेकर अपना असंतोष जाहिर कर चुके हैं।

अविनाश पांडेय के झारखंड का प्रभारी बनने के तत्‍काल बाद ही कांग्रेस आलाकमान से सरकार के साथ समन्‍वय के लिए पार्टी के 17 वरिष्‍ठ सदस्‍यों की को आर्डिनेशन कमेटी की घोषणा की थी। यह कमेटी भी एकतरफा रह गई। आज तक झामुमो की ओर से किसी कमेटी की घोषणा नहीं की गई है। इस तरह हेमन्‍त सोरेन भी कांग्रेस को उसकी औकात दिखाते रहे।

Related Post

झारखंड क्रिकेट में नया युग: अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए अध्यक्ष, ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप

झारखंड क्रिकेट में नया युग: अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए अध्यक्ष, ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप

May 18, 2025
अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

May 2, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

April 24, 2025

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

April 24, 2025

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने के पहले राजेश ठाकुर की भाषा भी को आर्डिनेशन कमेटी और कॉमन मीनिमन प्रोग्राम को लेकर तल्‍ख रहता था। हालांकि इस प्रकरण पर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की दलील है कि सब ठीक है। चुनाव से पहले से कांग्रेस के साथ गठबंधन है और फैसले आपसी तालमेल से हो रहे हैं।

राज्‍यपाल रमेश बैस 27 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे

उत्‍तर प्रदेश चुनाव समाप्‍त होने और वहां विजय पताका लहराने के बाद भाजपा का फोकस झारखंड पर बढ़ गया है। हालांकि भाजपा के नेता पहले से ही बोलते रहे हैं कि हेमन्‍त सरकार आपसी विवाद में ही अपदस्‍थ होने वाली है। कुछ माह पूर्व माइनिंग लीज विवाद को लेकर यह चर्चा शुरू है कि 22 साल की उम्र में अनेक राष्‍ट्रपति शासन को देख चुके झारखंड का रास्‍ता फिर उसी ओर जा रहा है या हेमन्‍त भाजपा की शरण में जा रहे हैं। दरअसल माइनिंग लीज को लेकर जारी विवाद के बीच झारखंड के राज्‍यपाल रमेश बैस 27 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं।

माना जा रहा है कि राज्‍य में कानून-व्‍यवस्‍था के साथ हेमन्‍त के लीज प्रकरण पर भी बात हो सकती है। खबर है कि मौजूदा संकट और अमित शाह से होने वाली मुलाकात को देखते हुए हेमन्‍त सोरेन दिल्‍ली में अपना कील-कांटा ठीक करने में जुट गये हैं। किसी समय उनकी दिल्‍ली यात्रा संभावित है।

रघुवर दास ने माइनिंग लीज को लेकर राज्‍यपाल से की थी शिकायत

बता दें कि पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रघुवर दास ने मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन द्वारा अपने नाम पर रांची के अनगड़ा में माइनिंग लीज लेने के खिलाफ राज्‍यपाल से शिकायत की थी। जन प्रतिनिधित्‍व कानून के तहत कोई विधायक सांसद लाभ के पद पर नहीं रह सकता। ऐसा होने पर उसकी सदस्‍यता समाप्‍त की जा सकती है। माइनिंग लीज पर लाभ का पद लागू होता है या नहीं पक्ष विपक्ष के लोग कानूनी परामर्श ले रहे हैं। रघुवर दास की शिकायत को राज्‍यपाल रमेश बैस ने चुनाव आयोग को भेज दिया था। इस बीच राज्‍यपाल ने राज्‍य के मुख्‍य सचिव को बुलाकर उनसे इस मसले पर बात की थी।

राज्‍यपाल के पत्र के बाद चुनाव आयोग ने इस संबंध में मुख्‍य सचिव से रिपोर्ट तलब किया था। मुख्‍य सचिव सुखदेव सिंह ने आयोग के पत्र के आलोक में खान सचिव पूजा सिंघल ने लीज के तथ्‍य के बारे में 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। जानकार बताते हैं कि इस खदान के प्रति हेमन्‍त सोरेन का पहले से मोह रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान अपने घोषणा पत्र में भी उन्‍होंने इसकी चर्चा करते हुए लिखा था कि इसका नवीकरण प्रक्रिया में है।

इधर हेमन्त सोरेन, उनके भाई बसंत सोरे की आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट ने रजिस्ट्रार ऑफ कम्पनी और ईडी को नोटिस जारी कर हेमन्त सोरेन की परेशानी और बढ़ा दी है।

Tags: CM Hemant sorenMP nishikant dubeRanchi News
Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

झारखंड क्रिकेट में नया युग: अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए अध्यक्ष, ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप

झारखंड क्रिकेट में नया युग: अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए अध्यक्ष, ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप

by PadmaSahay
May 18, 2025
0

रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के बहुप्रतीक्षित चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल...

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

by PadmaSahay
May 2, 2025
0

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

by PadmaSahay
April 24, 2025
0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर के शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो जम्मू-कश्मीर...

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

by PadmaSahay
April 24, 2025
0

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
बिहार कांवर यात्रा 2025 सुल्तानगंज से देवघर कांवर रूट बाबा गरीबनाथ मंदिर मुजफ्फरपुर सिद्धेश्वरनाथ धाम जहानाबाद ब्रह्मेश्वरनाथ यात्रा बक्सर

बिहार में कांवर यात्रा 2025: शिवभक्तों के लिए 5 प्रमुख मार्गों की विस्तृत जानकारी

July 11, 2025
सुपौल में मत्स्य अधिकारी की गिरफ्तारी बिहार शराबबंदी कानून का उल्लंघन DM सावन कुमार ने कराई जांच मछुआरा दिवस कार्यक्रम शराब के नशे में सरकारी अधिकारी

सुपौल कांड: सरकारी कार्यक्रम में नशे में धुत मत्स्य पदाधिकारी गिरफ्तार, DM ने कराई सख्त कार्रवाई

July 11, 2025
बिहार मौसम अपडेट पटना में बारिश और वज्रपात बिहार मानसून पूर्वानुमान उत्तर बिहार में भारी वर्षा बिहार किसानों की चिंता

बिहार मौसम: 16 जुलाई से मानसून की वापसी, उत्तर बिहार में भारी बारिश की संभावना

July 11, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.