[Team insidia] हॉकी झारखंड का प्रथम विशेष आम सभा रविवार को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में मराम गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची में आयोजित की गई। जिसमें हॉकी झारखंड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष, सचिव एवं हॉकी झारखंड के पदाधिकारी और कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहे। आम सभा में निर्धारित एजेंटों पर चर्चा परिचर्चा की गई और पिछले वर्ष 05 सितंबर 2021 को वार्षिक आमसभा के निर्णय को पास किया गया। दूसरा निर्णय हॉकी झारखंड में अब आजीवन सदस्य नहीं होंगे। बैठक में सर्वसम्मति से हॉकी झारखंड में पूर्व से सभी आजीवन सदस्यता के पद और वरीय उपाध्यक्ष के पद को समाप्त करनेका निर्णय हुआ है।
राज्य इकाई में पदों को लेकर नियमावली में होंगे बदलाव
राज्य इकाई में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, दो संयुक्त सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 3 कार्यकारिणी सदस्य रखने का नियमावली बना है, पर हॉकी झारखंड में अभी काफी सदस्य हैं। यदि लोगों का निर्णय होगा तो हॉकी इंडिया के ही नियमावली के अनुसार हॉकी झारखंड का भी कमेटी बना सकते हैं, जिस पर सभी लोगों ने सर्वसम्मति से सहमति जताते हुए हॉकी इंडिया के ही आधार पर हॉकी झारखंड का भी कमिटी बनाने का निर्णय लिया।
खूंटी में दो स्टेडियम का हो रहा है निर्माण
झारखंड सरकार के द्वारा अभी हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। मोराबादी वाले पुराने स्टेडियम को नया बनाया जा रहा है, साथ ही खूंटी में दो स्टेडियम निर्माण हो रहा है। सिमडेगा में भी एक नए अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास हो चुका है, कार्य भी अब शुरू हो जाएगा। वहीं गुमला जिला में भी एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का प्रस्ताव बनाया गया है।
सीनियर राज्य स्तरीय महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का होला आयोजन
झारखंड सीनियर राज्य स्तरीय महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी 24 जिला के टीमों की उपस्थिति अनिवार्य है. जो जिला की टीम नहीं आएगी वह अपना निर्णय खुद कर लें उन्हें क्या करना है हॉकी झारखंड खिलाड़ियों के लिए है और किसी भी परिस्थिति में प्रत्येक जिला में हॉकी का खिलाड़ी होना चाहिए, प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। वहीं हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने कहा की किसी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन होना अति आवश्यक है। परंतु हमारे खिलाड़ी उदासीन है।