[Team insider] राजधानी रांची व हजारीबाग समेत कई जिलों में मौसम ने ली करवट कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी के बाद राज्य में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। वहीं हजारीबाग जिले में मौसम का रुख बदला और रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 5 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी।
कई इलाकों में येलो अलर्ट का भी खतरा
राज्य के कई जिलों में आने वाले दो से तीन घंटों में तेज हवा चलेगी। बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर लोग सतर्क और सावधान रहें। रांची, बोकारो, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, पलामू, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, रामगढ़, कोडरमा एवं हजारीबाग जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। इन इलाकों मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा कि इन इलाकों में बारिश भी हो सकती है। कई जगहों में तो तेज़ हवाएं और आंधी चलने कि भी आशंका है।